राहुल ही नहीं, फ्लॉप हो गई प्रियंका भी

First Published May 23, 2019, 5:55 PM IST

इन चुनावों में प्रियंका खुद चुनावी मैदान में नहीं उतरी लेकिन पार्टी ने उन्हें राहुल गांधी की उत्तर प्रदेश में लगातार विफलता के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान दे दी।

कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रीय राजनीति में राहुल गांधी की पकड़ बनने में चुनौतियों को देखते हुए उनकी बहन प्रियंका गांधी को लोकसभा चुनाव से पहले सक्रिय राजनीति में झोंक दिया। हालांकि इन चुनावों में प्रियंका खुद चुनावी मैदान में नहीं उतरी लेकिन पार्टी ने उन्हें राहुल गांधी की उत्तर प्रदेश में लगातार विफलता के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान दे दी। लेकिन राहुल की तरह ही प्रियंका भी इस जिम्मेदारी में पूरी तरह विफल हो गईं।
undefined
खासबात है कि लंबे समय से चल रही अटकलों के बाद जनवरी 2019 में प्रियंका गांधी वाड्रा ने सक्रिय राजनीति में कदम रखा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि इस लोकसभा चुनाव में उनका जादू चलेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। प्रियंका का सियासी आगाज बेअसर साबित हुआ।
undefined
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले प्रियंका को कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया और उन्हें राजनीतिक रूप से सबसे महत्वपूर्ण राज्य में कांग्रेस में नयी जान फूंकने की जिम्मेदारी दी गई।
undefined
प्रियंका ने उत्तर प्रदेश में कई जनसभाएं और रोडशो किए। उन्होंने राज्य से बाहर भी पार्टी के लिए पूरी ताकत झोंकी, लेकिन ऐसा लगता है कि जनता के बीच उनका वो करिश्मा नहीं चल पाया जिसकी उम्मीद राहुल गांधी ने उनसे की थी।
undefined
चुनाव के दौरान उनके वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की अटकलें चलीं, हालांकि बाद में पार्टी ने अजय राय को टिकट देकर इन अटकलों पर विराम लगा दिया।
undefined
उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका ने कई मौकों पर प्रधानमंत्री को सीधे निशाने पर लिया, हालांकि वह अखिलेश यादव और मायावती पर सीधी टिप्पणी करने से बचती रहीं।
undefined
लंबे समय तक सियासी गलियारों में इस पर चर्चा होती रही कि आखिर प्रियंका सक्रिय राजनीति में कब कदम रखेंगी और कब पार्टी में बड़ी भूमिका निभाएंगी। उनके भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जनवरी महीने में बड़ा सियासी दांव खेलते हुए लोकसभा चुनाव से महज कुछ महीने पहले प्रियंका को कांग्रेस महासचिव और प्रभारी (उत्तर प्रदेश-पूर्व) नियुक्त किया और इसी के साथ सक्रिय राजनीति में प्रियंका के सफर का आगाज हो गया।
undefined
अभी तक 47 साल की प्रियंका खुद को कांग्रेस की गतिविधियों से अलग रखते हुए अपने परिवार के लिए काम करती रही थीं। उनका दायरा विशेष तौर पर मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्रों रायबरेली एवं अमेठी तक सीमित रहा था।
undefined
12 जनवरी, 1972 को जन्मीं प्रियंका ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की है और अपनी राजनीतिक गतिविधि की शुरूआत 1998 में मां सोनिया गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद की।
undefined
1999 के आम चुनाव में सोनिया गांधी उत्तर प्रदेश के अमेठी और कर्नाटक के बेल्लारी सीट से एक साथ लोकसभा चुनाव लड़ीं। इस दौरान प्रियंका ने अमेठी के प्रचार की कमान संभाली। सोनिया ने 2004 में अमेठी की सीट पुत्र राहुल गांधी के लिए छोड़ी और खुद रायबरेली चली गईं।
undefined
इसके बाद प्रियंका ने रायबरेली और अमेठी दोनों क्षेत्रों में प्रचार की जिम्मेदारी संभाली।
undefined
click me!