साप्ताहिक भविष्यफल:कैसा रहेगा आपका राशिफल 23 मार्च से 29 मार्च तक, जानें आचार्य जिज्ञासु जी द्वारा

First Published Mar 23, 2020, 9:37 PM IST

इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को मिलेगा रूका हुआ धन मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह शासन सत्ता पक्ष का लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। कर्क राशि के जातकों विरोधी परास्त होंगे।

मेष-मेष राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह मध्यम रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। लेकिन धैर्य बनाए रखें। इस सप्ताह इस राशि के जातकों के खर्च की अधिकता आ सकती है।
undefined
वृषभ-वृषभ जाति के जातकों को इस सप्ताह रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। इसके कारण आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। लेकिन विवेक से कार्य करें। परिवार का सहयोग मिलेगा।
undefined
मिथुन-मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह शासन सत्ता पक्ष का लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। कार्य को लेकर कार्यालय में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। जिससे प्रमोशन के संभावनाएं बन रही हैं। यात्रा के भी योग हैं।
undefined
कर्क-कर्क राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह खुशियां लेकर आ रहा है। कोई रूका हुआ काम पूरा होगा और उर्जावान रहेंगे। धन का आगमन होगा। विरोधी परास्त होंगे।
undefined
सिंह-सिंह राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह बेहतर साबित होने जा रहा है। विपरीत स्थितियों का सामना करते हुए इस राशि के जातक विजयी होंगे। आत्म विश्वास में इजाफा होगा। निवेश से बचे।
undefined
कन्या-कन्या राशि के जातक के लिए ये सप्ताह मध्यम रहेगा। जहां शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। वहीं घरेलू खर्चों में इजाफा होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, नहीं तो आने वाले दिनों में धन दवाओं पर खर्च हो सकता है।
undefined
तुला-तुला राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह चुनौतीपूर्ण रहेगा। इस राशि के जातक वाणी में नियंत्रण रखें नहीं तो बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। हालांकि किसी मित्र का घर में आगमन या फिर दूर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
undefined
वृश्चिक-वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह औसत रहेगा। इस राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि वह भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न करें। इससे नुकसान हो सकता है। आर्थिक तौर पर ये सप्ताह उत्तम रहेगा।
undefined
धनु-धनु राशि के जातकों के लिए सप्ताह स्वास्थ्य के तौर पर खराब हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं आर्थिक तौर पर इस सप्ताह निवेश से बचें। शेयर बाजार से दूर रहें, नुकसान हो सकता है।
undefined
मकर-मकर राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह उत्तम है। कई नई योजनाएं फलीभूत होंगी। विरोधी परास्त होंगे। वहीं कोर्ट कचहरी के मामलों में भी सफलता मिलेगी।
undefined
कुंभ-कुंभ राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह औसत रहेगा। धैर्य से काम लेने पर कार्यों में सफलता मिलेगी। वाणी में नियंत्रण रखें। इससे बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। विरोधी परास्त होंगे।
undefined
मीन-मीन राशि के जातक के लिए ये सप्ताह चुनौतीभरा रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन यात्रा के योग हैं। जिसमें सफलता मिल सकती है। लेकिन निवेश से बचे।
undefined
click me!