साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह किसे मिलेगी सफलता और उच्चाधिकारियों का साथ, जानें आचार्य जिज्ञासु जी द्वारा

First Published Jul 13, 2020, 8:31 AM IST

ये सप्ताह कर्क राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह उत्तम है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा वहीं कुंभ राशि के जातकों का मन इस सप्ताह अशांत रहेगा और क्रोध व आवेश से बचने की सलाह दी जाती है। जानें आचार्य जिज्ञासु जी द्वारा.

मेष। मेष राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह मध्यम रहेगा। सप्ताह के शुरूआत में मन अशांत रहेगा और आत्म विश्वास में कमी आएगी। घर में माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। खान पान पर ध्यान दें।
undefined
वृषभ। वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी वाणी में कंट्रोल रखने की जरूरत है। क्योंकि किसी से विवाद हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन के योग हैं और दूसरे स्थान जाना पड़ सकता है।
undefined
मिथुन राशि। मिथुन राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक समस्याओं में कमी आएगी। बातचीत में संयत रहें। धन आगमन के द्वार खुलेंगे।
undefined
कर्क। कर्क राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह उत्तम है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा और कारोबार की स्थिति में सुधार होंगे। परिवार का सहयोग रहेगा और कारोबार के विस्तार पर निवेश कर सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें।
undefined
सिंह। सिंह राशि के जातकों का मन इस सप्ताह अशांत रेहगा। हालांसकि पठन-पाठन में रूचि रहेगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी और नौकरी की दिशा में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है।
undefined
कन्या। कन्या राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह उत्तम कहा जा सकता है। इस सप्ताह जातकों में आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। वहीं मन में सकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
undefined
तुला। तुला राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह मध्यम कहा जा सकता है. इस सप्ताह आत्मविश्वास में कमी आएगी लेकिन कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
undefined
वृश्चिक। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह उत्तम तो नहीं कहा जा सकता है। लेकिन ये सप्ताह मिश्रित परिणाम देगा। कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे। लेकिन सप्ताह के मध्य में आय की स्थिति में सुधार होने के योग हैं।
undefined
धनु। धनु राशि के जातकों में इस सप्ताह आत्मविश्वास भरपूर दिखेगा। हालांकि वाणी में कठोरता रहेगी और घर के किसी किसी बुजुर्ग को स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं।
undefined
मकर। मकर राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह मध्यम रहेगा। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा और शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।
undefined
कुंभ। कुंभ राशि के जातकों का मन इस सप्ताह अशांत रहेगा और क्रोध व आवेश से बचने की सलाह दी जाती है। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। वहीं खर्चों में वृद्धि को लेकर परेशान रह सकते हैं।
undefined
मीन। मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं और वहीं आय में बढ़ोतरी हो सकती है। आर्थिक तौर पर ये सप्ताह उत्तम रहेगा।
undefined
click me!