mynation_hindi

कैसे बने मोदी दुनिया के सबसे सम्मानित नेता? जानिए इसके पीछे की खास वजह

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Mar 12, 2025, 03:25 PM ISTUpdated : Mar 12, 2025, 03:27 PM IST

Pride of India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 21 देशों के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया है। यह भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और 140 करोड़ भारतीयों के गर्व का प्रतीक है। जानें पूरी लिस्ट और महत्व।

PREV
17
कैसे बने मोदी दुनिया के सबसे सम्मानित नेता? जानिए इसके पीछे की खास वजह
PM नरेंद्र मोदी को मिले 21 इंटरनेशनल अवॉर्ड, क्या आप पूरी लिस्ट जानते हैं?

PM Modi International Honors: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक 21 देशों द्वारा उनके सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा जा चुका है। यह सिर्फ मोदी की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और मजबूत कूटनीतिक स्थिति का भी प्रमाण है। यह सम्मान भारत के 140 करोड़ नागरिकों के लिए गर्व का विषय है।

27
PM मोदी को मिले 21 प्रमुख अंतरराष्ट्रीय नागरिक सम्मान

1. ग्रांड कमांडर ऑफ ऑर्डर ऑफ स्टार एंड की ऑफ इंडियन ओशन – मॉरीशस (2024)
2. ऑर्डर ऑफ मुबारक अल-कबीर – कुवैत (2024)
3. बारबाडोस की स्वतंत्रता का मानद आदेश – बारबाडोस (2024)
4. ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस – गुयाना (2024)
5. डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर – डोमिनिका (2024)

37

6. ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर – नाइजीरिया (2024)
7. ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू – रूस (2024)
8. ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो – भूटान (2024)
9. ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर – ग्रीस (2023)
10. ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर – फ्रांस (2023)

यह भी पढ़ें... HCL साम्राज्य की नई महारानी: रोशनी नादर कैसे बनीं भारत की सबसे अमीर महिला?

47

11. ऑर्डर ऑफ द नाइल – मिस्र (2023)
12. ऑर्डर ऑफ लोगोहू के ग्रैंड कम्पैनियन – पापुआ न्यू गिनी (2023)

13. कंपेनियन ऑफ ऑर्डर ऑफ फिजी- फिजी (2023)

14. एबाकल अवार्ड- पलाऊ (2023)
15. लीजन ऑफ मेरिट – अमेरिका (2020)
16. किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां – बहरीन (2019)

57

17. ऑर्डर ऑफ जायद – यूएई (2019)
18. निशान इज्जुद्दीन का शासन – मालदीव (2019)
19. फिलिस्तीन राज्य का ग्रैंड कॉलर – फिलिस्तीन (2018)
20. अमीर अमानुल्लाह खान पुरस्कार – अफगानिस्तान (2016)
21. किंग अब्दुलअज़ीज़ सैश – सऊदी अरब (2016)

67
भारत की वैश्विक कूटनीतिक सफलता

पीएम मोदी को मिले यह 21 सम्मान भारत की अंतरराष्ट्रीय पहचान और कूटनीतिक सफलता को दर्शाते हैं।
1. G20 की अध्यक्षता – भारत ने वैश्विक नीतियों में अहम भूमिका निभाई।
2. आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभरता भारत – दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था।
3. डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत – वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती तकनीकी पहचान।

77
PM मोदी को मिले इंटरनेशनल अवार्ड के क्या हैं मायने?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले ये 21 अंतरराष्ट्रीय नागरिक सम्मान भारत की वैश्विक सशक्तिकरण, मजबूत नेतृत्व और कूटनीतिक सफलता का प्रतीक हैं। यह भारत के बढ़ते कद और प्रतिष्ठा को दर्शाता है।
 

यह भी पढ़ें...Women’s Day: हाई-रिस्क ज़ोन में दुश्मनों के दांत खट्टे कर रहीं ये 4 धाकड़ महिला IPS अफसर!

Read more Photos on

Recommended Stories