BHIM 3.0 लॉन्च! अप्रैल से मिलेंगे ये 3 बड़े नए फीचर्स, जानें कैसे होगा आपका फाइनेंशियल मैनेजमेंट आसान?

BHIM 3.0 लॉन्च हो गया! अब इसमें PhonePe, Google Pay, Paytm जैसे फीचर्स मिलेंगे। जानें नए अपडेट्स, लॉन्च डेट और कैसे यह डिजिटल पेमेंट को आसान बनाएगा।

bhim-3-0-launch-features-phonepe-googlepay-paytm-use-start-date

अब BHIM ऐप में भी आपको Google Pay, PhonePe और Paytm जैसी सुविधाएं मिलेंगी! NPCI ने BHIM 3.0 लॉन्च कर दिया है, जो अब तक के BHIM ऐप का सबसे एडवांस वर्जन है। इसमें खर्च मैनेजमेंट, फैमिली अकाउंट, BHIM Vega जैसे नए फीचर्स जोड़े गए हैं, जिससे यूजर्स और व्यापारियों को अधिक सुविधा मिलेगी।

bhim-3-0-launch-features-phonepe-googlepay-paytm-use-start-date
BHIM 3.0 के बड़े अपडेट्स

1. स्पेंड्स एनालिटिक्स डैशबोर्ड: जानें, हर महीने कहाँ-कहाँ खर्च हो रहा है
2. एक्शन नीडेड अलर्ट: बिल पेमेंट और कम बैलेंस की याद दिलाएगा
3. BHIM Vega: व्यापारियों के लिए आसान डिजिटल पेमेंट समाधान
4. कम इंटरनेट पर भी काम करेगा
5. 15+ भारतीय भाषाओं में उपलब्ध

BHIM 3.0 कब होगा उपलब्ध?

BHIM 3.0 को अप्रैल 2025 तक सभी प्लेटफॉर्म्स (Play Store, App Store) पर रोलआउट कर दिया जाएगा। NPCI के अनुसार, यह पहले से ज्यादा सुरक्षित, तेज़ और उपयोग में आसान होगा।  अगले महीने यानी अप्रैल तक यह पूरी तरह से उपलब्ध हो जाएगा। इस ऐप को NPCI के तहत NPCI BHIM Services Limited (NBSL) ने लॉन्च किया है। दावा है कि BHIM 3.0 ऐप सुरक्षित पेमेंट का जरिया बनेगा और सभी के लिए सुविधाजनक होगा।

क्या नया है BHIM 3.0 में?

NPCI का कहना है कि BHIM 3.0 में कई नए फीचर हैं। इनसे न सिर्फ यूजर्स को फायदा होगा, बल्कि व्यापारी भी नए BHIM ऐप का आसानी से इस्तेमाल कर पाएंगे। आसान भाषा में समझाएं तो अब BHIM ऐप पर भी Google Pay, Phone Pay और Paytm जैसी ही सुविधाएं मिल सकेंगी। ऐप का इस्तेमाल पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा। यूजर्स को सहज यूजर एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है।

क्या हैं BHIM 3.0 की खास बातें

 BHIM 3.0 को NPCI BHIM Services Limited (NBSL) द्वारा विकसित किया गया है और यह डिजिटल इंडिया मिशन को और मजबूत बनाएगा। बताया गया है कि यह ऐप 15 से ज़्यादा भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगा. इसे कम इंटरनेट पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। ऐप की मदद से लोग अपने खर्चों को मैनेज कर सकेंगे। इसमें खर्च शेयर करने की सुविधा होगी. जैसे कि परिवार के बिल आपस में शेयर किए जा सकेंगे। ऐप में परिवार के सदस्यों को जोड़ा जा सकेगा। नया BHIM ऐप आपको यह भी बताएगा कि आपने कहां और कितना पैसा खर्च किया है।

नया BHIM कब रोल आउट होगा?

BHIM 3.0 को धीरे-धीरे सभी प्लैटफ़ॉर्म पर पेश किया जाएगा. अप्रैल 2025 तक यह पूरी तरह से उपलब्ध हो जाएगा। याद रहे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले 2016 में BHIM ऐप लॉन्च किया था। यह इसका तीसरा वर्ज़न है. BHIM 3.0 का फ़ोकस यूज़र को अच्छा अनुभव देना और व्यापारियों के लिए नए फ़ीचर लाना है।

BHIM 3.0 की तीन बड़ी खूबियां क्या हैं?

इसमें ‘स्पेंड्स एनालिटिक्स’ डैशबोर्ड है. यह आपको दिखाता है कि आपने हर महीने कहां-कहां पैसे खर्च किए हैं।  इससे आप आसानी से अपना बजट मैनेज कर सकते हैं। नए ऐप में ‘एक्शन नीडेड’ फीचर भी होगा जो आपको बिल भरने और कम बैलेंस के बारे में याद दिलाएगा। व्यापारियों के लिए इसमें BHIM Vega की सुविधा होगी। यह व्यापारियों के लिए ऐप के अंदर ही भुगतान करने का एक तरीका है। ग्राहक ऐप से बाहर निकले बिना ही भुगतान कर सकेंगे।

vuukle one pixel image
click me!