फ्री बाइक और ₹1 लाख कैश! जानिए कौन से छात्र होंगे इस सरकारी इनाम के हकदार?
Surya Prakash Tripathi |
Published : Mar 30, 2025, 10:15 AM IST
Noni Babu Medhavi Shiksha Sahayata Yojana: छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत मेधावी छात्रों को टू-व्हीलर और ₹1 लाख तक की आर्थिक सहायता मिलेगी। जानें कौन और कैसे ले सकता है लाभ।
Mukhyamantri Noni Babu Yojana: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के छात्रों के लिए एक बेहतरीन योजना शुरू की है, जिसका नाम "मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना" है। इस योजना के तहत 10वीं और 12वीं कक्षा में टॉप 10 स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सरकार एक टू-व्हीलर और ₹1 लाख तक की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
26
कौन ले सकता है इस योजना का लाभ?
यह योजना खासतौर पर उन छात्रों के लिए बनाई गई है, जिनके माता-पिता निर्माण श्रमिक हैं और वे 90 दिनों से अधिक समय तक पंजीकृत हैं।
10वीं या 12वीं में 75% से अधिक अंक पाने वाले छात्रों को भी मिलेगा लाभ:
लड़कों को ₹5,000 और लड़कियों को ₹5,500 मिलेंगे।
ग्रेजुएशन करने वाले लड़कों को ₹7,000 और लड़कियों को ₹7,500 मिलेंगे।
पोस्ट-ग्रेजुएशन में लड़कों को ₹10,000 और लड़कियों को ₹10,500 की आर्थिक सहायता मिलेगी।
प्रोफेशनल कोर्स करने वाले लड़कों को ₹12,000 और लड़कियों को ₹12,500 मिलेंगे।
36
Noni Babu Yojana: अप्लाई कैसे करें?
अगर आप इस योजना के पात्र हैं, तो आप आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन करने के स्टेप्स:
1. छत्तीसगढ़ सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएंhttps://ipeg-csp.cgstate.gov.in 2. होम पेज पर "मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना" का विकल्प चुनें। 3. "ऑनलाइन आवेदन" बटन पर क्लिक करें। 4. सभी जरूरी डिटेल भरें, जैसे कि नाम, माता-पिता का नाम, प्राप्तांक आदि।
5. जरूरी डाक्यूमेंट अपलोड करें (मार्कशीट, आधार कार्ड, श्रमिक पंजीकरण प्रमाण पत्र, बैंक अकाउंट डिटेल आदि)। 6. फॉर्म को पुनः जाँचें और "सबमिट" बटन पर क्लिक करें। 7. एप्लीकेशन नंबर नोट कर लें और भविष्य के संदर्भ के लिए रसीद डाउनलोड करें।
46
मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी : जरूरी दस्तावेज
मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज:
1. 10वीं या 12वीं की मार्कशीट
2. आधार कार्ड
3. पंजीकृत निर्माण श्रमिक प्रमाण पत्र
4. बैंक खाता विवरण
5. पासपोर्ट साइज फोटो
6. निवास प्रमाण पत्र
छत्तीसगढ़ सरकार इस योजना के माध्यम से निम्नलिखित लक्ष्यों को प्राप्त करना चाहती है:
1. निर्माण श्रमिकों के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना 2. आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की मदद करना 3. शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत करना 4. छात्रों को स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाना
66
इस योजना से छात्रों को क्या लाभ मिलेगा?
छात्रों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ:
A. टॉप 10 छात्रों को ₹1 लाख और एक टू-व्हीलर मिलेगा।
B. 75% से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाएगी।
शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा:
A. गरीब और जरूरतमंद छात्रों को पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलेगी।
B. आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्र भी उच्च शिक्षा ले सकेंगे।
महिला शिक्षा को मिलेगा प्रोत्साहन:
A. लड़कियों को लड़कों की तुलना में अधिक छात्रवृत्ति मिलेगी।
B. इससे लड़कियों की उच्च शिक्षा में भागीदारी बढ़ेगी।