सरकारी स्कीम्स: LIC की इस खास स्कीम में सिर्फ 5000 रुपये में मिलेगा 50 लाख का कवर

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Aug 13, 2024, 02:30 PM ISTUpdated : Aug 13, 2024, 02:33 PM IST

LIC युवा क्रेडिट लाइफ प्लान से लोन की सुरक्षा और किफायती प्रीमियम विकल्प प्राप्त करें। इस नॉन-पार, नॉन-लिंक्ड जीवन बीमा योजना के बारे में जानें और अपने परिवार की वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

PREV
18
सरकारी स्कीम्स: LIC की इस खास स्कीम में सिर्फ 5000 रुपये में मिलेगा 50 लाख का कवर
LIC युवा क्रेडिट लाइफ/डिजी क्रेडिट लाइफ प्लान इसलिए है बेस्ट

LIC Yuva Credit Life Plan: LIC ने कुछ समय पहले कई प्लान एक साथ लॉन्च किए हैं। इनमें से एक है LIC युवा क्रेडिट लाइफ/डिजी क्रेडिट लाइफ प्लान। यह प्लान खास तौर पर उन लोगों के लिए लॉन्च किया गया है, जिन पर लोन है या जो लोन लेना चाहते हैं। यह प्लान पॉलिसीहोल्डर की मृत्यु पर लोन चुकाने की चिंता को दूर करता है। इस प्लान को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से खरीदा जा सकता है। 

28
इसे कौन खरीद सकता है?

यह प्लान पूरी तरह से नॉन-पार, नॉन-लिंक्ड, लाइफ, इंडिविजुअल, प्योर रिस्क प्लान है। हालांकि, इसमें डेथ बेनिफिट पॉलिसी पीरियड के साथ घटता जाता है। इस प्लान के तहत मिनिमम इंश्योर्ड एमाउंट 50 लाख रुपये और मैक्सिमम इंश्योरेंस एमाउंट 5 करोड़ रुपये है। 18 से 45 साल के बीच का कोई भी व्यक्ति इस प्लान को खरीद सकता है। इस प्लान की मैच्योरिटी के लिए न्यूनतम आयु 23 साल और अधिकतम 75 साल है।

38
इस प्लान की खासियत क्या है?

यह टर्म इंश्योरेंस नहीं है, लेकिन यह लोन की देनदारी को कम करता है। यानी पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर उसके द्वारा लिए गए लोन की सुरक्षा करता है। ऐसी स्थिति में उसके परिवार के सदस्य को लोन की रकम नहीं चुकानी पड़ती। यह लोन किसी भी तरह का हो सकता है। जैसे होम लोन, एजुकेशन लोन, कार लोन आदि।
 

48
कितने तरह के प्रीमियम होंगे?

इस प्लान के तहत 4 तरह की प्रीमियम सुविधा दी गई है। इसमें सिंगल, 5 साल के लिए प्रीमियम, 10 साल के लिए प्रीमियम और 15 साल के लिए प्रीमियम शामिल है। प्रीमियम पॉलिसी पीरियड पर निर्भर करेगा। यानी आप कितने साल के लिए यह प्लान ले रहे हैं। सिंगल प्रीमियम सुविधा को छोड़कर बाकी प्रीमियम का पेमेंट सालाना या छमाही आधार पर करना होगा।
 

58
किस प्रीमियम का क्या है पॉलिसी पीरियड?

सिंगल प्रीमियम: 5 से 30 साल की पॉलिसी पीरियड के लिए
5 साल तक का प्रीमियम: 10 से 30 साल की पॉलिसी पीरियड के लिए
10 साल तक का प्रीमियम: 15 से 30 साल की पॉलिसी पीरियड के लिए
15 साल तक का प्रीमियम: 25 से 30 साल की पॉलिसी पीरियड के लिए

 

68
प्रीमियम कितना आएगा?

इस प्लान के तहत पॉलिसी लेने पर प्रीमियम पॉलिसीहोल्डर की उम्र, सम एश्योर्ड वैल्यू और लिए गए लोन के इंटरेस्ट रेट पर निर्भर करेगा। मान लीजिए, अगर कोई 20 साल का व्यक्ति 25 साल के लिए 50 लाख रुपये के सम एश्योर्ड वाला प्लान खरीदता है, तो उसे कम से कम 4850 रुपये का प्रीमियम देना होगा। यह प्रीमियम 15 साल तक की अवधि के लिए होगा।
 

78
पॉलिसी की खास बातें

अगर पॉलिसीहोल्डर की मृत्यु हो जाती है, तो पॉलिसीहोल्डर द्वारा लिया गया लोन इस पॉलिसी से मिलने वाली रकम से चुकाया जाएगा। लोन की रकम चुकाने की जिम्मेदारी पॉलिसीधारक के परिवार वालों की नहीं होगी। अगर पॉलिसीधारक की मृत्यु नहीं होती है और पॉलिसी की अवधि पूरी हो जाती है तो पॉलिसीधारक को कोई रकम नहीं मिलेगी। यानी इसमें मैच्योरिटी बेनिफिट नहीं मिलते। अगर कोई व्यक्ति पॉलिसी सरेंडर करता है तो उसे एलआईसी के नियमों के मुताबिक रकम वापस कर दी जाएगी। इस पॉलिसी में किसी तरह का कोई लोन नहीं दिया जाएगा।

 

88
इसे कहां से खरीदें?

इस प्लान को ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदा जा सकता है। युवा क्रेडिट लाइफ को एलआईसी की किसी भी शाखा में जाकर या एजेंट के जरिए खरीदा जा सकता है। डिजी क्रेडिट लाइफ प्लान सिर्फ ऑनलाइन ही उपलब्ध है। इसके बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाएं।

Read more Photos on

Recommended Stories