लेटेस्ट सरकारी नौकरियांः इंडियन आर्मी में होना चाहतें है भर्ती, SSC टेक्निकल पोस्ट के लिए करें तुरंत अप्लाई

इंडियन आर्मी ने 64वें SSC टेक्निकल मैन और 35वें SSC टेक्निकल वूमेन कोर्स के लिए भर्ती 2024 की घोषणा की है। इच्छुक कैंडिडेट 14 अगस्त 2024 तक joinindianarmy.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।

notifications indian army ssc technical recruitment-2024
सेना में भर्ती होने का सपना देखने वालों के लिए सुनहरा मौका

Indian Army SSC Technical Recruitment 2024: अगर आपका सपना सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना है। बाॅर्डर पर अपने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए आप तैयार हैं तो आपके लिए ये सुनहरा मौका है। इंडियन आर्मी ने 64वें शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) टेक्निकल मैन कोर्स और 35वें SSC टेक्निकल वूमेन कोर्स के लिए वैंकेसी जारी कर दी है।

notifications indian army ssc technical recruitment-2024
सेना में वैकेंसी का डिटेल चेक करने के लिए यहां करें विजिट

इच्छुक और योग्य कैंडिडेट ऑफिसियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर Indian Army SSC Technical 2024 कोर्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं। वे 14 अगस्त 2024 को दोपहर 3 बजे तक एप्लीकेशन फार्म जमा कर सकेंगे।

इंडियन आर्मी में किस-किस पोस्ट के लिए निकली है वैकेंसी?

भारतीय सेना SSC टेक्नोलॉजी भर्ती 2024 में SSC 64 पुरुष के लिए: 350 पोस्ट।
SSC 35 महिला के लिए: 29 पोस्ट
SSC (W) टेक्निकल: 01
SSC (W) नॉन टेक्निकल:  01
कुल 381 पोस्ट के लिए भर्ती की जानी है। 

इंडियन आर्मी ने का क्या है नोटिफिकेशन?

इंडियन आर्मी के ऑफिसियल नोटिफिकेशन के अनुसार भारतीय सेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) के ग्रांट के लिए पात्र अनमैरिड मेल और अनमैरिड महिला इंजीनियरिंग ग्रेजुएट और इंडियन आर्म्ड फोर्सेस डिफेंस पर्सन की विधवाओं से भी एप्लीकेशन मांगे हैं, जिनकी सर्विस के दौरान मृत्यु हो गई। कोर्स अप्रैल 2025 में प्री-कमीशनिंग ट्रेनिंग एकेडमी (PCTA) में शुरू होगा।

भारतीय सेना SSC टेक्नोलॉजी भर्ती 2024 के लिए ये हैं स्टेप

1. ऑफिसियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
2. रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
3. रजिर्स्टेशन पूरा करने के बाद 'ऑनलाइन अप्लाई करें' पर क्लिक करें।
4. डिटेल फिल करें और सबमिट पर क्लिक करें।
5. फ्यूचर के संदर्भ के लिए एप्लीकेशन फार्म का प्रिंटआउट ले लें।

इंडियन आर्मी SSC टेक्नोलॉजी भर्ती 2024 की एज लिमिट क्या है?

01 अप्रैल 2025 तक कैंडिडेट्स की एज 20 से 27 वर्ष होनी चाहिए (कैंडिडेट का जन्म 2 अप्रैल 1998 और 1 अप्रैल 2005 के बीच हुआ हो, दोनों दिन शामिल हैं)। केवल सर्विस पीरियड के दौरान शहीद हुए भारतीय सशस्त्र बलों के रक्षा कर्मियों की विडो के लिए SSCW (नॉन-टेक) (नॉन- UPSC) और SSCW (टेक) - 01 अप्रैल 2025 तक मैक्सिमम 35 वर्ष की एज होनी चाहिए।

एजूकेशन क्वालिफिकेशन और सेलेक्शन प्रॉसेस क्या है?

कैंडिडेट को इंजीनियरिंग डिग्री कोर्स पास होना चाहिए। इंजीनियरिंग डिग्री कोर्स के लास्ट ईयर में अध्ययनरत कैंडिडेट अप्लाई करने के पात्र हैं। इसमें कोई अप्लाई फीस नहीं लगनी है। इस भर्ती में कैंडिडेटों का सेलेक्शन इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के जरिए किया जाएगा। 

vuukle one pixel image
click me!