पैदा होते ही लाडली पर बरसेगी 'लक्ष्मी', जानें किस स्कीम में मिलेंगे 50 हजार

First Published Jul 2, 2024, 12:17 PM IST

Mukhyamantri Rajshri Yojana 2024: केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक बेटियों के लिए लाभकारी योजनाएं चला रही है। उन्हें आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने की कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में राजस्थान सरकार बेटियों के लिए खास योजना मुख्यमंत्री राजश्री योजना ( Mukhyamantri Rajshri Yojana) की शुरुआत की है। ऐसे में जानेंगे कि इस योजना का लाभ किसे और कैसे मिलता है,औप इसे इसका लाभ कैसे उठा सकते हैं। 

क्या है मुख्यमंत्री राजश्री योजना (Mukhyamantri Rajshri Yojana 2024)

मुख्यमंत्री राजश्री योजना की शुरुआत 2016-17 में पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने की थी। इस योजना के अनुसार राज्य की बेटियों को जन्म से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई के लिए 50 हजार रुपए दिए ये जाते हैं। 6 किश्तों में ये राशि लाभार्थी तक पहुंचते हैं। 

मुख्यमंत्री राजश्री योजना के पात्र (Eligibility for Mukhyamantri Rajshri Yojana)

मुख्यमंत्री राजश्री योजना  Mukhyamantri Rajshri Yojana 2024 का लाभ उठाने के लिए राजस्थान का होने निवासी होना जरूरी है। इस योजना का लाभ वहीं बेटियां उठा सकती हैं जिनका जन्म 1 जून 2016 के बाद हुआ हो। वहीं परिवार की 2 से ज्यादा बेटियों को इसका लाभ नहीं मिलेगा। बेटी का नाम जननी सुरक्षा योजना में होना अनिवार्य है। बेटे की परिवार इनकम टैक्स भरने वाला नहीं हो तथा कोई भी सरकारी नौकरी में ना हो तभी उसे योजना का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री राजश्री योजना के दस्तावेज (  Mukhyamantri Rajshri Yojana Documents)

मुख्यमंत्री राजश्री योजना के लिए बेटी का जन्म प्रमाण पत्र, माता-पिता आधार कार्ड, निवास-आय-जाति प्रमाण पत्र, माता-पिता का भामाशाह कार्ड, मातृ शिशु कार्ड,बेटी की पासपोर्ट साइज फोटो जरूर होनी चाहिए। 

कैसे करें  मुख्यमंत्री राजश्री योजना के लिए अप्लाई ( How to apply for Mukhyamantri Rajshri Yojana)

मुख्यमंत्री राजश्री योजना का आवेदन आप ऑनलाइन-ऑफलाइन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले  https://jankalyan.rajasthan.gov.in/ पर जाएं और राजश्री योजना पर क्लिक करें। अब यहां पर लॉगिन कर रजिस्टर करें। यहां पर मांगी गई पर्सनल डिटेल्स फिल करें और फिल बेटी का जन्म प्रमाण पत्र नंबर, भामाशाह कार्ड और आधार नंबर दर्ज करें। इसके बाद इसे रिव्यू कर सबमिट कर दें। 

मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2024 के फायदे ( Mukhyamantri Rajshri Yojana Benefits)

मुख्यमंत्री राजश्री योजना में 6 किश्तों में पैसे दिए जाते हैं। जहां बेटी के जन्म पर पहली किश्त के तौर पर 2500 रुपए दिये जाते हैं। वहीं बालिका के पहले बर्थडे पर 2000 मिलते हैं। ये तभी दिये जाते हैं जब बेटी का टीकाकरण हो चुका हो। वहीं सरकारी स्कूल में प्रवेश पर 4000 रुपए, चौथी किश्त 6वीं क्लाश में मिलती है जो 6000 रुपए के होती है। वहीं 10वीं में प्रवेश लेने पर 11 हजार रुपए दिये जाते हैं। 12वीं आने पर छात्रा को 25 हजार रुपए मिलते हैं। 
 

मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2024 स्टेटस ( How to check Mukhyamantri Rajshri Yojana Status)

Mukhyamantri Rajshri Yojana का स्टेटस चेक करने के लिे सबसे पहले सरकारी पोर्टल पर जाएं। वहां पर योजना से जुड़ा हुए ऑप्शन पर क्लिक करें। फिर सूची में महिला एंव बाल विकास सलेक्ट करें। इसके बाद मुख्यमंत्री राजश्री योजना के ऑप्शन पर क्लिक करें। जैसे ही आप ये दोनों ऑप्शन चुनेंगे। योजना से सारी जानकारी आपके सामने आ जाएगी।

click me!