SUVs बाजार में तहलका मचाने वाली 10 गाड़ी कौन? टॉप पर टाटा नेक्सन

Published : Nov 22, 2025, 12:22 PM IST

त्योहारी सीजन में SUV की बिक्री ने रिकॉर्ड तोड़ दिए। टाटा नेक्सन फिर टॉप पर है, जबकि महिंद्रा और मारुति की नई SUVs ने बाज़ार में तहलका मचा दिया है। देखें टॉप 10 लिस्ट।

PREV
112
SUV का क्रेज

भारत में SUV का क्रेज चरम पर है। शहर हो या गांव, हर जगह SUVs दिखती हैं। अक्टूबर 2025 में कुल बिक्री 2,20,050 यूनिट रही, जो पिछले साल से 21.6% ज्यादा है।

212
टॉप 10 SUVs की लिस्ट

इस त्योहारी सीजन में टाटा, महिंद्रा, हुंडई और मारुति सुजुकी जैसी कंपनियों ने SUV सेगमेंट में तहलका मचा दिया है। आइए टॉप 10 SUVs की लिस्ट देखते हैं।

312
टाटा नेक्सन

SUV सेगमेंट की चैंपियन टाटा नेक्सन ने अक्टूबर में फिर पहला स्थान पाया। पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक, तीनों वेरिएंट्स की जबरदस्त मांग रही। इसके EV वर्जन और नए डिजाइन ने इसे लोकप्रिय बनाया।

412
हुंडई क्रेटा

हुंडई क्रेटा की 18,381 यूनिट बिकीं। यह मिड-साइज SUV सेगमेंट में अब भी नंबर वन है। इसके प्रीमियम फीचर्स, डीजल इंजन और EV वर्जन की उम्मीद ने इसका दबदबा कायम रखा है।

512
महिंद्रा स्कॉर्पियो और स्कॉर्पियो-एन

स्कॉर्पियो और स्कॉर्पियो-एन की 17,880 यूनिट बिकीं। गांव से लेकर शहर तक, यह जोड़ी लोकप्रिय है। स्कॉर्पियो का दमदार फ्रेम और स्कॉर्पियो-एन का मॉडर्न इंटीरियर इसे खास बनाता है।

612
मारुति सुजुकी फ्रोंक्स

मारुति फ्रोंक्स की 17,003 यूनिट बिकीं। बलेनो प्लेटफॉर्म पर बनी यह क्रॉसओवर लोगों का दिल जीत रही है। इसका स्पोर्टी डिजाइन और शानदार माइलेज इसकी सबसे बड़ी ताकत है।

712
टाटा पंच

टाटा पंच और पंच EV की 16,810 यूनिट बिकीं। टाटा की इस छोटी SUV ने साबित किया है कि छोटा पैकेट बड़ा धमाका होता है। इस बार पंच EV ने बिक्री को और बढ़ाया है।

812
महिंद्रा बोलेरो

महिंद्रा बोलेरो की 14,343 यूनिट बिकीं, जो एक जोरदार वापसी है। ग्रामीण बाजार में इसकी पकड़ मजबूत है, जिससे यह एक बार फिर देसी SUVs का बादशाह बन गई है।

912
मारुति विक्टोरिस

मारुति विक्टोरिस की 13,496 यूनिट बिकीं। मारुति की इस नई SUV ने लॉन्च के पहले महीने में ही रिकॉर्ड बनाया और 13,000 से ज्यादा यूनिट्स बेचकर सीधे टॉप 10 में जगह बना ली।

1012
किआ सोनेट

किआ सोनेट की 12,745 यूनिट बिकीं। कॉम्पैक्ट SUV बाजार में सोनेट ने मजबूत जगह बना ली है। इसके प्रीमियम फीचर्स, नया इंटीरियर और हाई सेफ्टी स्कोर इसे आकर्षक बनाते हैं।

1112
महिंद्रा XUV 3XO

महिंद्रा XUV 3XO की 12,237 यूनिट बिकीं। लॉन्च के बाद से इसकी बिक्री लगातार बढ़ी है। इसके स्टाइलिश डिजाइन और दमदार इंजन ने इसे बाजार में जगह बनाने में मदद की है।

1212
मारुति सुजुकी ब्रेजा

मारुति ब्रेजा की बिक्री 12,072 यूनिट तक गिर गई। कभी टॉप पर रहने वाली ब्रेजा अब दसवें स्थान पर है। फ्रोंक्स और विक्टोरिस जैसे मॉडल्स से मिली टक्कर ने इसकी बिक्री पर असर डाला है।

Read more Photos on

Recommended Stories