mynation_hindi

Bridal Fashion 2025: नए जमाने की दुल्हनें अपनाएं ये ट्रेंड्स, हर नज़र होगी आप पर!

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Mar 18, 2025, 12:17 PM IST
Bridal Fashion 2025: नए जमाने की दुल्हनें अपनाएं ये ट्रेंड्स, हर नज़र होगी आप पर!

सार

2025 की दुल्हनों के लिए लेटेस्ट ब्राइडल ट्रेंड! कोर्सेट चोली, भारतीय बुनाई, चमकीले रत्न, और लंबे घूंघट के साथ अपने वेडिंग लुक को बनाएं खास। जानें इस साल के सबसे बड़े ब्राइडल फैशन ट्रेंड्स!

 

Bridal Trends Of 2025:  भारतीय शादियां समय के साथ बदल रही हैं, और 2025 में दुल्हनें अपने पहनावे में परंपरा और आधुनिकता का परफेक्ट मिश्रण अपनाएँगी। यह साल क्लासिक भारतीय बुनाई, ग्लैमरस कोर्सेट चोली, रंगीन रत्नों और लंबे घूंघट के लिए याद किया जाएगा। अगर आप भी इस वेडिंग सीज़न शादी करने जा रही हैं, तो इन ब्राइडल ट्रेंड्स को ज़रूर बुकमार्क करें!

 

 

1. कोर्सेट चोली – स्टाइल और एलिगेंस का परफेक्ट मेल
कोर्सेट चोली 2025 की दुल्हनों के लिए सबसे हॉट ट्रेंड में से एक है। यह पारंपरिक ब्लाउज़ का एक बोल्ड और मॉडर्न वर्ज़न है, जो दुल्हनों को एक ग्लैमरस लुक देता है। खासकर फिशटेल लहंगे के साथ पहने जाने पर यह चोली रॉयल और एलीगेंट लुक प्रदान करती है। संगीत और रिसेप्शन में इसे पहनना ट्रेंड में रहेगा।

 

 

2. भारतीय बुनाई की वापसी – क्लासिक है हमेशा ट्रेंडिंग
2025 की दुल्हनें बनारसी, कांजीवरम, चिकनकारी और घरचोला जैसी भारतीय बुनाई को फिर से अपनाने वाली हैं। ये शानदार डिज़ाइन पीढ़ियों से हमारे पारंपरिक परिधानों का हिस्सा रहे हैं, और अब मॉडर्न टच के साथ वापस आ रहे हैं। ऐसी साड़ियाँ न केवल शाही लुक देती हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति से जुड़ाव भी बनाए रखती हैं।

 

 

3. चमकीले रत्नों की बढ़ती लोकप्रियता
अंबानी वेडिंग इफेक्ट या व्यक्तिगत पसंद, 2025 में दुल्हनें पारंपरिक हीरों से हटकर पन्ना, माणिक, नीलम और पुखराज जैसे रंगीन रत्नों की ओर बढ़ रही हैं। ये बोल्ड और जीवंत पत्थर दुल्हन के आभूषणों को एक अलग पहचान देते हैं, जिससे उनका लुक सबसे अलग और आकर्षक बनता है।

यह भी पढ़ें...जो AI नहीं कर सकता वो आपका बच्चा कर सकता है! लेकिन कैसे? यहां जानें

 

4. लंबा घूंघट – रॉयल और एलिगेंट ब्राइडल स्टाइल
लंबे घूंघट या ट्रेल लहंगे का चलन भी इस साल तेजी से बढ़ रहा है। पश्चिमी शादियों से प्रेरित यह स्टाइल भारतीय दुल्हनों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। भव्य एंट्री चाहने वाली दुल्हनें इस ट्रेंड को खासतौर पर पसंद करेंगी। यह न केवल रॉयल लुक देता है, बल्कि शादी के एल्बम में भी खूबसूरत दिखता है।

 

 

सबसे बड़े ब्राइडल ट्रेंड्स 
2025 में भारतीय दुल्हनें अपने ब्राइडल लुक में परंपरा और आधुनिकता का बेहतरीन मेल अपनाएंगी। कोर्सेट चोली, क्लासिक बुनाई, रंगीन रत्न और लंबा घूंघट इस साल के सबसे बड़े ब्राइडल ट्रेंड्स में शामिल हैं। क्या आप भी जल्द शादी करने वाली हैं? कौन सा ब्राइडल ट्रेंड आपको सबसे ज़्यादा पसंद आया? कमेंट में बताइए!

यह भी पढ़ें... हर चेहरे के लिए नहीं होती हर नोज पिन! जानिए आपके लिए कौन-सी है बेस्ट!

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

क्या आप रात में पेशाब करने के लिए कई बार उठते हैं? जानिए इसके 5 प्रमुख कारण और ठीक करने के उपाय
स्किन पर ग्लो, स्टाइल में निखार! पुरुषों के लिए बेहद आसान हैं ये 5 स्किनकेयर ट्रिक्स