सावधान! कहीं आपकी ये आदतें तो नहीं पहुंचा रही है पाचन को नुकसान?

Published : Feb 15, 2024, 04:20 PM ISTUpdated : Feb 15, 2024, 04:44 PM IST
सावधान! कहीं आपकी ये आदतें तो नहीं पहुंचा रही है पाचन को नुकसान?

सार

रोजाना की कुछ बुरी आदतें पाचन तंत्र (Digestive System) को खराब कर देती हैं जिसके कारण खाना ठीक से पच नहीं पता है। खाना ना पचने के कारण कई बीमारियां जन्म लेती हैं। 

हेल्थ। अच्छी जीवनशैली का चुनाव कर कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचा जा सकता है। खाने के बाद डायजेशन यानी पाचन की क्रिया अगर ठीक से नहीं हो पाती है तो दिनभर असहज महसूस हो सकता है। गलत खानपान का साफ असर हमारे शरीर में दिखने लगता है। डायजेशन के गड़बड़ होने पर कई बीमारियां पनप सकती हैं। शरीर को अगर दिनभर ऊर्जावान महसूस करवाना है तो खानपान संबंधी गलत आदतों से दूरी बनाना बहुत जरूरी है। जानिए कौन-सी आदतें पाचन संबंधी क्रियाओं पर बुरा असर डालती हैं।

जल्दी-जल्दी खाना 

बड़े-बुजुर्ग कह गए हैं कि खाने को अच्छी तरह से चबा कर खाना चाहिए। इस बात के पीछे सिर्फ ये वजह है कि चबाकर खाया हुआ खाना आसानी से पच जाता है। खाने के करीब 20 मिनट बाद दिमाग को पेट भर जाने का सिग्नल पहुंचता है। अगर जल्दबाजी में खाया जाता है तो व्यक्ति अधिक मात्रा में खा लेता है। ऐसे में अपच की समस्या पैदा हो जाती है। 

खाने में कम फाइबर का सेवन

फाइबर युक्त खाना यानी रेशेदार भोजन शरीर को बहुत लाभ पहुंचाता है।  जो लोग खाने में बहुत कम मात्रा में फाइबर का सेवन करते हैं उन्हें अक्सर कब्ज की समस्या का सामना करना पड़ता है। खाने में फल, सब्जियां, अनाज आदि को शामिल करना चाहिए। ये पाचन को आसान बनाता है और स्टूल (मल) भी आसानी से हो जाता है।

पानी का कम सेवन करना

खाने से पहले पानी का सेवन करना अच्छा माना जाता है। यह खाने को पचाने में मदद करता है और साथ ही शरीर की विभिन्न क्रियाओं जैसे कि शरीर के तापमान का नियंत्रण आदि में भी मदद करता है। रोजाना 7 से 8 क्लास पानी का सेवन जरूर करना चाहिए।

कम नींद लेना

अच्छी नींद अच्छे स्वास्थ्य से जुड़ी हुई है। अगर 7 से 8 घंटे की नींद न ली जाए तो शरीर पर इसका बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। इस कारण से पाचन संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। नींद कम लेने  से थकान, चिड़चिड़ापन या फिर एसिडिटी जैसी समस्याएं होती हैं। यह स्ट्रेस को बढ़ाती है जिससे शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं। ये बदलाव पाचन में समस्या पैदा करते हैं।
 

PREV

Recommended Stories

King Khan Luxury Vanity Van: शाहरुख खान का 4 करोड़ी खज़ाना, इस वैन में छिपे हैं कई राज
Inside Photos: केएल राहुल के बांद्रा वाले घर के अंदर की दुनिया देखी आपने?