भीषण गर्मी का भूल जाएंगे दर्द, मानसून में सुरसुरी ठंडक देते हैं महाराष्ट्र के ये हिल स्टेशन

Bhawana tripathi |  
Published : Jun 01, 2024, 02:18 PM ISTUpdated : Jun 01, 2024, 02:20 PM IST
भीषण गर्मी का भूल जाएंगे दर्द, मानसून में सुरसुरी ठंडक देते हैं महाराष्ट्र के ये हिल स्टेशन

सार

Maharastra Famous Hill Station in Monsoon: जून का महीना शुरू हो चुका है और कुछ ही समय बाद मानसून दस्तक दे देगा। अगर आप भीषण गर्मी की यादों को नहीं भुला पा रहे हैं तो महाराष्ट्र के फेमस हिल स्टेशन घूमने का प्लान कर सकते हैं। 

ट्रेवल डेस्क। 52 डिग्री से. तक पारा पहुंचने के बाद अब बारिश का इंतजार जोरो से हो रहा है। भीषण गर्मी की बुरी यादों को भुलाने के लिए आपको एक यादगार ट्रेवल की जरूरत है। जून के महीने में मानसून आने की अधिक संभावना रहती है तो आप ट्रेवल के लिए प्लान बना सकते हैं। आज हम आपको महाराष्ट्र के खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में बताएंगे जो खूबसूरत वादियों के साथ ही मन को ठंडा कर देते हैं। 

 

मानसून में बनाएं महाबलेश्वर हिल स्टेशन का प्लान

अगर आप महाराष्ट्र में रहते हैं तो मानसून में महाबलेश्वर हिल स्टेशन जाना बिल्कुल ना भूलें। पूणे से करीब 123 किमी और मुंबई से 243 किमी की दूरी में स्थित महाबलेश्वर ब्यूटीफुल लैंडस्केप, फोर्ट और लेक से सजा हुआ है।विल्सन पॉइंट, आर्थर सीट, केट पॉइंट, एलीफेंट हेड पॉइंट, बॉम्बे पॉइंट आदि आपको जन्नत सा मज़ा देंगे। अगर आप बारिश में जा रहे हैं तो थोड़े गर्म कपड़े जरूर रखें। यहां आपको हल्की ठंडक का एहसास भी होगा। स्ट्रॉबेरी और शहतूत के लिए फेमस महाबलेश्वर बारिश में बेहद खूबसूरत नज़र आता है। 

 

माथेरान हिल स्टेशन की गजब खूबसूरती

माथेरान महाराष्ट्र के टॉप हिल स्टेशन में शामिल है। मुंबई और पूणे के पास स्थिति माथेरान जाने के लिए आप टॉय ट्रेन का मज़ा ले सकते हैं। माथेरान की खूबसूरती टॉय ट्रेन में बैठने से दो गुनी हो जाती है। मुंबई से लगभग 94 किमी और पुणे से 122 किमी दूर माथेरान एशिया का एकमात्र ऑटोमोबाइल हिल स्टेशन है। पैनोरमा पॉइंट, इको पॉइंट, चार्लोट लेक, किंग जॉर्ज पॉइंट आदि से आप मनोरम पहाड़ियों का आनंद ले सकते हैं। बारिश में यहां जोक बहुत होते हैं तो पैरों को कवर करना बिल्कुल न भूलें। 

 

लोनावाला में झरनों का मज़ा

622 मीटर की ऊँचाई पर स्थित लोनावाला भी बारिश में घूमने के लिए बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। अगर आपको गुफाओं, झीलों, किलों और झरनों का दीदार करना है तो लोनावाला जरूर जाएं। अक्सर लोग यहां बारिश में झरनों का आनंद लेने आते हैं। भुनी हुई मकाई का सुगंध और बारिश में पहाड़ों में मैगी खाना पसंद है तो लोनावाला जूरूर आएं। 

ये भी पढ़ें: कमजोर दिल वाले रहे दूर ! मानसून में घूमे तमिलनाडु के 8 हिल स्टेशन

 

PREV
जीवनशैली (Jeevanshaili) से जुड़े नवीनतम ट्रेंड्स और टिप्स MyNation Hindi पर। फैशन, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, यात्रा, रिश्ते, गृह सज्जा और बेहतर जीवन के लिए विशेषज्ञ सलाह। Your guide to a stylish, healthy, and fulfilling life with expert advice.

Recommended Stories

King Khan Luxury Vanity Van: शाहरुख खान का 4 करोड़ी खज़ाना, इस वैन में छिपे हैं कई राज
Inside Photos: केएल राहुल के बांद्रा वाले घर के अंदर की दुनिया देखी आपने?