mynation_hindi

न लगेंगे खाने में कवर-फफूंद, न ही होगी बीमारी, बस मानसून में इन 7 Tips को करें फॉलो

Bhawana tripathi |  
Published : Jul 09, 2024, 05:24 PM ISTUpdated : Jul 09, 2024, 05:30 PM IST
न लगेंगे खाने में कवर-फफूंद, न ही होगी बीमारी, बस मानसून में इन 7 Tips को करें फॉलो

सार

 Monsoon Food Safty Tips: बारिश का मौसम भले ही गर्मी से राहत देता हो लेकिन यह कई सारी बीमारियां भी लेकर आता है। मानसून के मौसम में खाने की चीजों से लोग अक्सर बीमार पड़ जाते हैं। 

Monsoon Food Safty:भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने हाल ही में मानसून में फूड सेफ्टी टिप्स के लिए एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करके जानकारी दी गई है कि कुछ बातों का ध्यान रख बारिश में भी हेल्दी रहा जा सकता है। खराब खाना खाने से न सिर्फ पेट खराब होता है बल्कि फूड पॉइजिनिंग के गंभीर लक्षण भी दिखने लगते हैं। जानिए मानसून फूड सेफ्टी के लिए किन बातों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। 

मानसून में खाने को बनाएं सुरक्षित 

बारिश में बाहर खाना बिल्कुल बंद कर दें क्योंकि गीले मौसम में तेजी से माइक्रोबियल ग्रोथ होती है। घर के बाहर का खाना ताजा नहीं होता है। आपको मानसून में फूड संबंधी निम्नलिखित बातों पर ध्यान देना चाहिए।

1.बारिश के मौसम में फल, सब्जी आदि खाने की चीज को अच्छी तरह से धो कर ही खाएं।

2.आपको अपने आस-पास बहुत ज्यादा सफाई रखनी चाहिए। जिस स्थान में खाना पकाने जा रहे हैं वहां सूखा और साफ रखें। खाना बनाने से पहले हाथों को भी धो लेना चाहिए। 

3.वैसे तो हर मौसम में ताजा खाना खाने की सलाह दी जाती है लेकिन बारिश के मौसम में बासी या रखा हुआ खाना बिल्कुल न खाएं। 

4.आपको जितना खाने की जरूरत हो उतना ही बनाएं। एक साथ खाना बना कर रखने से उसमें माइक्रोबॉयल ग्रोथ हो सकती है। कवक या फफूंद लगा खाना खाने से पेट में दर्द से लेकर गंभीर समस्या भी हो सकती है। 

5. अगर खाना बच गया है तो बारिश के मौसम में तुरंत फ्रिज में रख दें। ऐसा करने से खाना खराब नहीं होगा। कोशिश करें कि 2 से 3 घंटे के अंदर फ्रिज में रखे खाने को वापस गर्म करके खा लें।

6.चूंकि मानसून में कोल्ड या फीवर होने के बहुत ज्यादा चांसेज होते हैं इसलिए आपको अपनी इम्यूनिटी का भी खास ख्याल रखना चाहिए। खाने में उन फूड्स को जरूर शामिल करें जिससे इम्युनिटी बढ़ती है।

7.मानसून में अपने परिवार को फिट रखने के लिए रोजाना खाने में अदरक, लहसुन, हल्दी, काली मिर्च जरूर खिलाएं। इससे शरीर की इम्युनिटी तंदुरुस्त बनी रहती है।

और पढ़ें: अब नहीं पड़ेगी कॉइल और दवा की जरूरत, इन 5 पौधों से 2 मिनट में भाग जाएंगे सारे मच्छर

घड़े जैसा तोंद भी हो जाएगा अंदर,बस रोज सुबह पिएं पानी संग ये हरा पाउडर

 

PREV

Recommended Stories

क्या आप रात में पेशाब करने के लिए कई बार उठते हैं? जानिए इसके 5 प्रमुख कारण और ठीक करने के उपाय
क्या आप रात में पेशाब करने के लिए कई बार उठते हैं? जानिए इसके 5 प्रमुख कारण और ठीक करने के उपाय
स्किन पर ग्लो, स्टाइल में निखार! पुरुषों के लिए बेहद आसान हैं ये 5 स्किनकेयर ट्रिक्स