दिल खोलकर नाची Nita Ambani की छोटी बहू राधिका मर्चेंट,फैंस बोले...

Anshika Tiwari |  
Published : Feb 21, 2024, 02:10 PM ISTUpdated : Feb 21, 2024, 02:11 PM IST
दिल खोलकर नाची Nita Ambani की छोटी बहू राधिका मर्चेंट,फैंस बोले...

सार

radhika merchant dance video: अंबानी फैमिली की होने वाली बहु राधिका मर्चेंट इस वक्त सुर्खियां बंटोर रही हैं। दरअसल,सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें वह दोस्ती में डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी ओर उनके आउटफिट की चर्चा भी खूब हो रही है। 

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding: अंबानी परिवार में जल्द ही शहनाई बजने वाली है। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की उनकी बचपन की दोस्ती राधिका मर्चेंट से शादी होने वाली है। दोनों की शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। शादी को खास बनाने में कोई कसर नहीं रखी जाएगी। वहीं राधिका मर्चेंट भी लुक्स और स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं लेकिन इस वक्त राधिका का एक वीडियो सोशल मीडया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह डांस करती नजर आ रही हैं। 

डांस करते नजर आईं राधिका मर्चेंट

राधिका मर्चेंट अंबानी परिवार की बहू बनने वाली हैं इसलिए फैंस की नजरें राधिका मर्चेंट पर ही रहती हैं। उनका स्टाइल और एलीगेंस लुक लोगों को पसंद आता है। हाल में राधिका ने करीबी दोस्त की शादी अटेंड की। जहां वह खूब मस्ती करती नजर आईं। इतना ही नहीं। अंबानी परिवार के फैन पेज पर उनके डांस के कई वीडियो भी शेयर किए गए हैं। जिसमें वह डांस करती नजर आ रही हैं। राधिका मर्चेंट के डांस का वीडियो ishaambanipiramal नाम के फैन पेज से शेयर किया है। जहां वह फ्रेंड्स स्क्वाड के साथ 'बाबू जी जरा धीरे चलो पर' डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं उन्हें ढोल पर भी डांस करते देखा जा सकता है। आप भी देखिए राधिका मर्चेंट के डांस के वीडियो-

 

 


राधिका मर्चेंट ने पहनी पुरानी ड्रेस

डांस के साथ राधिका के आउटफिट की भी खूब चर्चा हो रही है। उन्होंने ब्लैक टॉप को मल्टी कलर लहंगे के साथ पेयर किया था। ये लहंगा संदीप खोसला और अबू जानी के कलेक्शन है। जिसे राधिका ने प्रियंका चोपड़ा की शादी में पहना था। उन्होंने वही लहंगा  सहेली की वेडिंग में पहना। यानी बिना किसी हिचक के राधिका ने लहंगा रिपीट किया है। फैंस को राधिका की सादगी पसंद आ रही है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है,इतनी अमीर होने के बाद आउटफिट रिपीट करना ये दिखाता है कि वह कितनी डाउन टू अर्थ है। वहीं कई लोग राधिका के इस नेचर की तारीफ करते भी दिखे। 

ये भी पढ़ें- बेटे की शादी में दिखेंगे Nita Ambani जैसे ठाठ ! जब पहनेंगी ये 5 लहंगे

 

PREV
जीवनशैली (Jeevanshaili) से जुड़े नवीनतम ट्रेंड्स और टिप्स MyNation Hindi पर। फैशन, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, यात्रा, रिश्ते, गृह सज्जा और बेहतर जीवन के लिए विशेषज्ञ सलाह। Your guide to a stylish, healthy, and fulfilling life with expert advice.

Recommended Stories

King Khan Luxury Vanity Van: शाहरुख खान का 4 करोड़ी खज़ाना, इस वैन में छिपे हैं कई राज
Inside Photos: केएल राहुल के बांद्रा वाले घर के अंदर की दुनिया देखी आपने?