mynation_hindi

लंबे होने की ख्वाहिश में शरीर बन जाएगा बीमारी का घर, आज ही कर लें High Heel से तौबा

Published : Jun 12, 2024, 07:59 PM IST
लंबे होने की ख्वाहिश में शरीर बन जाएगा बीमारी का घर, आज ही कर लें High Heel से तौबा

सार

फैशन की होड़ में हम अपने शरीर का नुकसान करते जा रहे हैं और होश तब आता है जब शरीर बीमारी का घर बन जाता है। बाजार में सुंदर सुंदर हाई  हील मैचिंग के साथ मिलती है। खुद को लम्बा दिखाने के लिए हाई हील का फैशन भी बढ़ता ही जा रहा है। हाई हील पहन कर वक़्ती तौर पर लम्बे लग सकते हैं लेकिन इसके नुकसान बहुत हैं जो उम्र बढ़ने के साथ बढ़ता जाता है। 

हेल्थ डेस्क। लहंगे और साड़ी पर हाई हील सैंडल बहुत सुंदर लगती है। किसी भी फंक्शन में आमतौर पर लड़कियां हाई हील पहन कर खुद को परफेक्ट दिखाना चाहती हैं। हाई हील पर्सनालिटी में ग्रेस पैदा करती है। कुछ लोग लंबे दिखने के लिए हाई हील पहनते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं की हाई हील (Disadvantage of High Heels) से शरीर को बहुत से नुकसान होते हैं। फैशन के चक्कर में कुछ पल के लिए हम सुंदर तो दिख सकते हैं लेकिन हमारे शरीर पर उसका बुरा असर पड़ता है। चलिए जानते हैं हाई हील से होने वाले नुकसान के बारे में। 

अर्थराइटिस का खतरा Arthritis (joint inflammation)

हाई हील पहनने से जोड़ों पर जोर पड़ता है। घुटनों के साथ टखने  भी बैलेंस बनाने में अपना पूरा योगदान देते हैं।  ऐसे में कार्टिलेज में सूजन आ जाती है और धीरे-धीरे यह प्रॉब्लम अर्थराइटिस में बदल जाती है। उम्र के साथ यह बीमारी बढ़ती चली जाती है जिसमें चलना फिरना मुश्किल हो जाता है

लिगामेंट का नुकसान (Ligament Tears)

हाई हील पहनने से लिगामेंट कमजोर होते हैं और इन पर बुरा असर पड़ता है धीरे-धीरे यह लिगामेंट (Ligament Tears) अपनी ग्रिप खो देते हैं और कमजोर हो जाते हैं। हल्की चोट लगने पर भी लिगामेंट टूट जाते हैं।लिगामेन्ट कमज़ोर होने से घुटने मुड़ने में परेशानी होती है , सीढ़ियां चढ़ने में मुश्किल होती है। समय के साथ साथ लिगामेंट की कमज़ोरी आर्थराइटिस को दावत देती है जो बुढ़ापे तक शरीर का साथ नहीं छोड़ता। 

ब्लड वेसल्स होते हैं प्रभावित (Blood Vessels)

हाई हील में एडी पीछे की तरफ से उठ जाती है और लंबे समय तक इसी पोजीशन में रहने से ब्लड वेसल्स प्रभावित होते हैं। पैरों का बैलेंस लंबे समय तक बराबर ना होने के कारण ब्लड फ्लो गड़बड़ होता है जिससे ब्लड वेसल्स टूटने का रिस्क बन जाता है।

रीड की हड्डी में दर्द (Back Bone Pain)

हाई हील पहनने से बैकबोन बहुत ज्यादा प्रभावित होती है क्योंकि बैकबोन पर ही आपके पूरे शरीर का पोस्टर टिका होता है। हाई हील के कारण पीठ का शॉप बिगड़ जाता है जिसकी वजह से सर्वाइकल की प्रॉब्लम बढ़ती है गर्दन पीठ और कमर में भयानक दर्द होना शुरू हो जाता है।

ये भी पढ़ें

सिर्फ ज़ायका ही नही देता, बीमारियों को भी दूर भगाता है आम...

PREV
Read more Articles on

Latest Stories

क्या आप रात में पेशाब करने के लिए कई बार उठते हैं? जानिए इसके 5 प्रमुख कारण और ठीक करने के उपाय
स्किन पर ग्लो, स्टाइल में निखार! पुरुषों के लिए बेहद आसान हैं ये 5 स्किनकेयर ट्रिक्स
क्या आप जानते हैं? ये 6 आदतें बिना जिम जाए 30 दिन में आपकी बॉडी से फैट गायब कर सकती हैं!