#MeToo अभियान: सुहैल सेठ पर गिरी गाज, टाटा ग्रुप का अनुबंध खत्म करने का ऐलान

Published : Oct 29, 2018, 10:53 AM IST
#MeToo अभियान: सुहैल सेठ पर गिरी गाज, टाटा ग्रुप का अनुबंध खत्म करने का ऐलान

सार

टाटा संस के प्रवक्ता के अनुसार, सुहैल सेठ का सलाहकार के तौर पर टाटा समूह के साथ अनुंबध 30 नवंबर को समाप्त हो जाएगा। सुहैल पर मॉडल डाएंड्रा सोरेस, फिल्मकार नताशा राठौर और लेखिका इरा त्रिवेदी समेत कुल 6 महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। 

टाटा समूह ने पीआर कंसलटेंट सुहैल सेठ के साथ अनुबंध आगे न बढ़ाने का ऐलान किया है। #MeToo अभियान के तहत कई महिलाओं द्वारा सुहैल सेठ के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है। सुहैल टाटा ग्रुप में सलाहकार के तौर पर सेवाएं दे रहे है। उनका करार समूह के साथ 30 नवंबर तक है। कंपनी ने इसे आगे न बढ़ाने का फैसला किया है। टाटा संस के प्रवक्ता के अनुसार, सुहैल सेठ का सलाहकार के तौर पर टाटा समूह के साथ अनुंबध 30 नवंबर को समाप्त हो जाएगा। 

सुहैल पर मॉडल डाएंड्रा सोरेस, फिल्मकार नताशा राठौर और लेखिका इरा त्रिवेदी समेत कुल 6 महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। टाटा ग्रुप में 2016 में साइरस मिस्त्री और टाटा संस के बीच उठे विवाद के दौरान सुहैल सेठ बतौर सलाहकार अहम भूमिका निभाई थी। 

डायंड्रा बिग बॉस प्रतिभागी भी रह चुकी हैं, उन्होंने सेठ पर नई दिल्ली में एक पार्टी के दौरान जबरदस्ती किस करने का आरोप लगाया था। उन्होंने फेसबुक पर अपनी आपबीती साझा की थी।

वहीं मंदाकिनी गहलोत नाम की एक अन्य महिला ने भी सुहेल सेठ पर शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने का आरोप  लगाया था। 

10 अक्टूबर को फिल्मकार नताशा राठौर ने एक व्हाट्सएप्प मैसेज का स्क्रीनशॉट ट्व‍िटर पर पोस्ट किया था। उन्होंने ल‍िखा था, "ये प‍िछले साल ये हादसा गुड़गांव में हुआ था। सुहेल ने गलत तरीके से मुझे छूने की कोश‍िश की। मैंने सुहेल सेठ को फटकार लगाई। उनसे मेरी मुलाकात मेरे बॉस के जर‍िये हुई थी।"

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश