पिछले 24 घंटे में कोरोना से 122 की मौत, 74 हजार पहुंची संक्रमितों की संख्या

Published : May 13, 2020, 01:26 PM IST
पिछले 24 घंटे में कोरोना से 122 की मौत, 74 हजार पहुंची संक्रमितों की संख्या

सार

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में संक्रिय मामलों की संख्या 47,480 और 24,385  मरीज कोरोना से ठीक हो गए हैं और अस्पतालों से डिस्चार्ज हो गए हैं। इस आधार पर देश में 32.83 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं मंगलवार को देश  में 122 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। जिसमें सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में हुई हैं।53 महाराष्ट्र में 53 लोगों की मौत हुई हैं वहीं  गुजरात में 24, दिल्ली में 13, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में आठ-चार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में चार-चार, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में दो-दो मौतें हुई हैं। 

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामलों में फिलहाल कोई कमी नहीं आ रही है। वहीं पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण से 122 लोगों की मौत हो गई है और जिसके बाद देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 3,525 तक पहुंच गई है। वहीं देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 74,281 हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में संक्रिय मामलों की संख्या 47,480 और 24,385  मरीज कोरोना से ठीक हो गए हैं और अस्पतालों से डिस्चार्ज हो गए हैं। इस आधार पर देश में 32.83 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं मंगलवार को देश  में 122 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। जिसमें सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में हुई हैं।53 महाराष्ट्र में 53 लोगों की मौत हुई हैं वहीं  गुजरात में 24, दिल्ली में 13, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में आठ-चार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में चार-चार, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में दो-दो मौतें हुई हैं।

जबकि आंध्र प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ और पुडुचेरी में एक-एक की मौत संक्रमण से हुई है। वहीं अभी तक देश में सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। महाराष्ट्र में अभी तक 24,427 मामले  सामने  आए हैं। जबकि गुजरात में 8,903, तमिलनाडु में 8,718, दिल्ली में 7,639, राजस्थान में 4,126, मध्य प्रदेश में 3,986 और उत्तर प्रदेश में 3,664 मामले सामने आए हैं। वहीं पश्चिम बंगाल में 2,173, आंध्र प्रदेश में 2,090, पंजाब में 1,914, तेलंगाना में 1,326, जम्मू और कश्मीर में 934, कर्नाटक में 925, बिहार में 831 और हरियाणा में 780,केरल में 524,ओडिशा में 437, चंडीगढ़ में 177, झारखंड में 172  और  त्रिपुरा में 154 मामले दर्ज किए गए हैं।

वहीं उत्तराखंड में अभी तक 69 मामले सामने आए हैं जबकि असम और हिमाचल प्रदेश में 65-65 मामले, छत्तीसगढ़ में 59 और लद्दाख में अब तक 42 मामले दर्ज किए गए हैं। उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि 18 मई के बाद देश में अगले चरण का लॉकडाउन  शुरू होगा।  जिसके लिए अलग नियम होंगे। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों के मुताबिक कोरोनावायरस हमारे जीवन में लंबे समय तक रहेगा और हमें इसके साथ ही रहने की आदत डालनी होगी। हम अपने जीवन को केवल वायरस के चारों ओर घूमने नहीं दे सकते। पीएम मोदी ने कहा कि हमें मास्क पहनना होगा और सामाजिक संतुलन का पालन करना होगा।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CR Patil Birthday: सूरत में 5100 बेटियों को 7500 रुपये के चेक, 1.25 लाख विद्यार्थियों को नोटबुक वितरित
Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण