
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना के नए 394 मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6,817 पहुंच गई है जबकि एक ही दिन में 18 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 301 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है।
महाराष्ट्र एक बड़ी चुनौती के तौर पर उभर रहा है। क्योंकि राज्य में लगातार मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को ही राज्य में 394 नए मामले दर्ज किए और इसके बाद कोरोनोवायरस के संक्रमितों की संख्या 6,817 तक पहुंच गई। राज्य में अब तक 957 लोग ठीक हो गए हैं और इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। राज्य में जिन 18 लोगों की मौत शुक्रवा को कोरोना वायरस से हुई है उसमें मुंबई में 11 की लोगों की मौत हुई है वहीं पुणे में 5, और नासिक में दो लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 1,02,189 लोगों का परीक्षण किया गया है। अकेले मुंबई में संक्रमितों की संख्या 5,279 पहुंच गई है।
धारावी बना बड़ा हॉटस्पॉट
महाराष्ट्र सरकार के लिए मुंबई में स्थित धारावी एक बड़ा हॉटस्पॉट बन गया है। वहीं मुंबई के हालत खराब हैं। एशिया की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी में शुक्रवार को ही एक 1 मौत दर्ज की गई। अब तक धारावी में कुल 220 मामले दर्ज किए गए हैं। शुक्रवार को ही बस्ती में छह नए मामले सामने आए हैं और यहां अभी तक 14 रोगों की मौत कोरोना से हुई है। राज्य सरकार का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से कोरोना के प्रसार को रोकने में जुटा है। क्योंकि यहां पर कोरोना वायरस के फैलने का सबसे ज्यादा खतरा है।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।