5 लाख रुपए के इनामी नक्सली और उसकी महिला साथी मानको दुग्गा ने किया सरेंडर

5 लाख रुपए के इनामी नक्सली और उसकी महिला साथी मानको दुग्गा ने किया सरेंडर

dhananjay Rai |  
Published : Sep 21, 2018, 12:05 PM IST

छत्तीसगढ़ के कांकेर में दो खूंखार नक्सलियों ने बस्तर के आईजी विवेकानंद सिन्हा के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में एक महिला नक्सली मानको दुग्गा उर्फ देवकी और उसका साथी लच्छू मरकाम उर्फ कमलेश है।

छत्तीसगढ़ के कांकेर में दो खूंखार नक्सलियों ने बस्तर के आईजी विवेकानंद सिन्हा के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में एक महिला नक्सली मानको दुग्गा उर्फ देवकी और उसका साथी लच्छू मरकाम उर्फ कमलेश है। दोनों नक्सलियों ने सरकार की तरफ से चलाए जा रहे पुनर्वास योजना से प्रभावित होकर सरेंडर किया है। दोनों नक्सलियों को बस्तर के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। आत्मसर्पण करने वाली महिला नक्सली मानको दुग्गा पनीडोबीर एलओएस के सदस्या है और उस पर 1 लाख रुपए का इनाम था। वहीं लच्छू मरकाम सीतापुर एलजीएस कमांडर था और उस पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। बस्तर आईजी पुलिस विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि दोनों नक्सलियों ने सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है और राष्ट्र की मुख्यधारा में शामिल हुए हैं। इसके लिए कांकेर पुलिस अधीक्षक कन्हैयालाल ध्रुव, एएसपी किर्तन राठौर और पखांजूर के एएसपी राजेंद्र जायसवाल समेत अफसरों को बधाई दी है।
 

00:29दीयों और आकर्षक लाइटों से जगमगा उठा सरयू तट, कुछ ऐसा दिखा नजारा
00:53सरयू के बीच राम मंदिर उद्घाटन का लाइव टेलीकास्ट
03:11रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद शाम को भव्य सरयू आरती
00:21विक्की-कैटरीना, रणबीर-आलिया भी पहुंचे अयोध्या राम मंदिर
01:25राम मंदिर उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने संतों और अतिथियों को दिया धन्यवाद
01:10पीएम मोदी ने राम मंदिर निर्माण से जुड़े श्रमिकों पर बरसाए फूल
00:22राम मंदिर उद्घाटन पर पहुंचे महानायक अमिताभ बच्चन, अभिषेक भी साथ
00:46बॉलीवुड क्वीन कंगना रौनत भी पहुंचीं अयोध्या, लगाए जयश्री राम के नारे
00:20राम मंदिर उद्घाटन पर पुष्पवर्षा में लाल हुई सरयू
01:05राम मंदिर में शंखनाद के साथ जयश्री राम का घोष