बिना वीजा रह रहे 60 नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार, नशीले पदार्थों की तस्करी का भी है संदेह

Published : Jul 11, 2019, 10:52 AM IST
बिना वीजा रह रहे 60 नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार, नशीले पदार्थों की तस्करी का भी है संदेह

सार

अवैध दस्तावेजों के सहारे विदेशी नागरिकों के दिल्ली से सटे नोएडा में रहने के इनपुट मिले थे। इस आधार पर बुधवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना वीजा रह रहे 60 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। 

नोएडा. दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा व ग्रेटर नोएडा में अवैध रुप से रह रहे 60 विदेशी नागरिकों को पुलिस ने पकड़ा है। प्राथमिक जांच में इन विदेशियों के पास अधिकृत वीजा नहीं मिले हैं। साथ ही इनकी अवैध शराब व नशीले पदार्थों के कारोबार में भी संलिप्तता थी। पुलिस पूछताछ में जुटी है। 

ग्रेटर नोएडा और नोएडा पुलिस की ओर से इन दिनों दोनों शहरों में ऑपरेशन क्लीन चल रहा है। इस अभियान में स्थानीय पुलिस के साथ लोकल इंटैलिजेंस यूनिट के अधिकारी भी शामिल हैं। नोएडा के एसएपी वैभव कृष्ण ने बताया कि, अवैध दस्तावेजों के सहारे विदेशी नागरिकों के यहां रहने के इनपुट मिले थे। इस आधार पर बुधवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना वीजा रह रहे 60 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। 

एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि, गिरफ्तार किए गए सभी लोग नाइजीरिया के रहने वाले हैं।  यह अभियान बुधवार की सुबह 6 बजे से चलाया गया। इन नागरिकों का वीजा और पासपोर्ट चेक किया जा रहा है। इन पर आरोप है कि ये वीजा खत्म होने के बाद भी इस शहर में रह रहे हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: सार्वजनिक विश्वविद्यालय में ‘समत्वम्’ कार्यक्रम में जेंडर सेंसिटाइजेशन पर जोर, महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल
CR Patil Birthday: सूरत में 5100 बेटियों को 7500 रुपये के चेक, 1.25 लाख विद्यार्थियों को नोटबुक वितरित