देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 24 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में सामने आए 64553 नए मामले

Published : Aug 14, 2020, 01:02 PM IST
देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 24 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में सामने आए 64553 नए मामले

सार

देश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 1007 लोगों की मौत हुई है और इसके बाद देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 48,040 हो गई है। वहीं देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24,61,190 हो गई है। 

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है और पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 64,553 नए मामले सामने आए हैं। देश में पिछले सात दिनों से 60,000 से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं।  जिसके बाद देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 24 .61 लाख तक पहुंच गई है। वहीं देश में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है और अब तक देश में 17.50 लाख से ज्यादा हो गई है। 

देश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 1007 लोगों की मौत हुई है और इसके बाद देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 48,040 हो गई है। वहीं देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24,61,190 हो गई है। जबकि देश में 6,61,595 लोगों का उपचार चल रहा है। वहीं अब तक देश में 17,51,555 कोरोना संक्रमित इस जानलेवा बीमारी से उबर चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमितों की स्वस्थ होने की दर बढ़कर 71.17 फीसदी तक पहुंच गई है और वहीं मृत्यु दर 1.95 फीसदी है।

इसके अलावा देश में  26.88 फीसदी मरीजों का अभी इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। देश में महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। वहीं दिल्ली और मुंबई में कोरोना के मामलों में गिरावट देखी जा रही है।  जबकि महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामले पुणे और ठाणे में सामने आ रहे हैं।

देश में गुरुवार को की गई 8.48 लाख नमूनों की जांच

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक देश में 13 अगस्त 2020 तक कुल 2,76,94,416 नमूनों का परीक्षण किया गया है और गुरुवार को 8,48,728 नमूनों का परीक्षण किया गया।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: Skyera Airhostess Training Institute के छात्रों को मिला Hospitality Industry का प्रैक्टिकल अनुभव
CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट