मुंबई में एक ही दिन में कोरोना संक्रमण के 751 मामले, संक्रमितों की संख्या पहुंची

Published : May 02, 2020, 07:49 AM IST
मुंबई में एक ही दिन में कोरोना संक्रमण के 751 मामले, संक्रमितों की संख्या पहुंची

सार

देश में मुंबई कोरोना संक्रमण का बड़ा हॉटस्पाट बना हुआ है। महज एक ही दिन में मुंबई में कोरोना संक्रमण के 751 मामले दर्ज किए गए है। मुंबई के विभिन्न अस्पतालों में 484 संक्रमितों को भर्ती किया गया है।  वहीं राज्य में शुक्रवार को नए 1,008 मामले दर्ज किए गए हैं।  जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 11,506 पहुंच गई है। हालांकि देश के अन्य राज्यों में सुधार हो रहा है। वहीं महाराष्ट्र और मुंबई स्वास्थ्य मंत्रालय के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। 

मुंबई। आर्थिक नगर मुंबई महाराष्ट्र सरकार के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही है।  क्योंकि मुंबई में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे है। शुक्रवार को अकेले मुंबई में कोरोना संक्रमण के 751 मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद को मुंबई में संक्रमितों की संख्या 76,25 तक पहुंच गई है। वहीं मरने वालों की संख्या  295 है। मुंबई में हालत खराब होते जा रहे हैं। वहीं 24 घंटे में 95 रोगियों को रिकवरी के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

देश में मुंबई कोरोना संक्रमण का बड़ा हॉटस्पाट बना हुआ है। महज एक ही दिन में मुंबई में कोरोना संक्रमण के 751 मामले दर्ज किए गए है। मुंबई के विभिन्न अस्पतालों में 484 संक्रमितों को भर्ती किया गया है। वहीं राज्य में शुक्रवार को नए 1,008 मामले दर्ज किए गए हैं।  जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 11,506 पहुंच गई है। हालांकि देश के अन्य राज्यों में सुधार हो रहा है। वहीं महाराष्ट्र और मुंबई स्वास्थ्य मंत्रालय के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।

सरकार के लिए चिंता की बात ये है कि जहां पहले राज्य में संक्रमण 10 दिन में दोगुना हो रहा था वहीं ये दर नौ दिन दो गुना हो रहा है। अकेले में मुंबई में अभी तक 485 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। राज्य के हालत के देखते हुए राज्य के सीएम उद्धव ठाकरे ने पहले ही कह दिया था कि राज्य में लॉकडाउन जारी रहेगा। लिहाजा अब राज्य में लॉकडाउन आगामी 17 मई तक जारी रहेगा। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: सार्वजनिक विश्वविद्यालय में ‘समत्वम्’ कार्यक्रम में जेंडर सेंसिटाइजेशन पर जोर, महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल
CR Patil Birthday: सूरत में 5100 बेटियों को 7500 रुपये के चेक, 1.25 लाख विद्यार्थियों को नोटबुक वितरित