दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को केंद्र का तोहफा, महंगाई भत्ते में वृद्धि

Anshika Tiwari |  
Published : Oct 18, 2023, 01:59 PM ISTUpdated : Oct 18, 2023, 02:57 PM IST
 दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को केंद्र का तोहफा, महंगाई भत्ते में वृद्धि

सार

 दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को केंद्र सरकार ने 4 प्रतिशत बढ़ा दिया है। बुधवार को कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 

नेशनल डेस्क। सरकार ने दिवाली से सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। बता दें (da news in hindi) कैबिनेट ने कर्मचारियों के लिए 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जल्द ही सरकार इसकी घोषणा कर सकती है। वहीं इस फैसले के बाज सरकारी कर्मचारी और पेंशन भोगियों के लिए महंगाई भत्ता 46 प्रतिशत हो गया है। 

1 जुलाई से लागू मानी जाएंगी नई DA दरें

बता दें, सरकार के फैसले के बाद DA की नई दरें 1 जुलाई से प्रभावी होंगी। जिसका अर्थ है कि सरकारी (da central government) कर्मचारियों को 4 महीने का एरियर भी दिया जाएगा। यानी कर्मचारियों को मिलने वाली 42 फीसदी डीए अब 46 फीसदी हो जाएगा। (da july 2023) सरकार के इस फैसले पेंशन लाभार्थियों को भी लाभ होगा। बता दें, इससे पहले 24 मार्च 2023 को सरकार  ने DA बढ़ोत्तरी का ऐलान किया था। अब दरों को 38 फीसदी से बढ़ार 42 फीसदी किया गया था। कैबिनेट के फैसले के बाद 1 लाख सेंट्रल कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

जानिए कितनी होगी बढ़ोत्तरी

उदाहरण के तौर पर मान लीजिए अगर किसी सरकारी कर्मचारी की सैलिरी 50,000 हजार है, तो सरकार के चार फीसदी महंगाई (da central government) भत्ता बढ़ाने के बाद उसकी सेलरी में दो हजार रूपए का इजाफा हो जाएगा और अगले महीने से उनकी सैलिरी 52,000 हजार हो जाएगी। कुलमिलाकर बढ़ाए गए महंगाई भत्ते को बैसिक सैलरी के अनुसार कैलकुलेट किया जाता है। 
 

ये भी पढ़ें-इस समुदाय ने रखी इजरायल की बुनियाद, बुद्धिजीवियों का गढ़, सैन्य-राजनीतिक नेता भी रहें हावी

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश