यूपी के हापुड़ में बारातियों से भरी गाड़ी की टक्कर में 9 लोगों की मौत, शादी से लौट रहे थे

Published : Jul 22, 2019, 09:30 AM IST
यूपी के हापुड़ में बारातियों से भरी गाड़ी की टक्कर में 9 लोगों की मौत, शादी से लौट रहे थे

सार

जानकारी के मुताबिक हापुड़ के सालेपुर कोटला गांव में मेहरबान की बेटी का निकाह था। जिसमें हिस्सा लेने के लिए उनके कई रिश्तेदार पहुंचे थे। जब ये लोग निकाह में शरीक होने के बाद पिकअप से वापस अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान हाफिजपुर थाना इलाके में सादिकपुर के पास पहुंचते ही एक अज्ञात वाहन ने पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी। जिसके बाद गाड़ी पटल गयी।

नई दिल्ली। उत्‍तर प्रदेश के हापुड़ में बारातियों से भरी एक गाड़ी को पीछे से एक वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें नौ लोगों की मौत होने की खबर है। इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इसमें करीब 10 लोगों के घायल होने की खबर है और उन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

आज हापुड़ में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां स्थानीय लोगों को लेकर जा रही एक पिकअप गाड़ी की एक अज्ञात वाहन से टक्कर मार दी। जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें 5 बच्चे भी शामिल हैं। ये पिकप वाहन बारातियों को लेकर जा रही थी।

जानकारी के मुताबिक इस घटना में 10 लोग घायल हुए हैं और सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक हापुड़ के सालेपुर कोटला गांव में मेहरबान की बेटी का निकाह था। जिसमें हिस्सा लेने के लिए उनके कई रिश्तेदार पहुंचे थे।

जब ये लोग निकाह में शरीक होने के बाद पिकअप से वापस अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान हाफिजपुर थाना इलाके में सादिकपुर के पास पहुंचते ही एक अज्ञात वाहन ने पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी। जिसके बाद गाड़ी पटल गयी। गाड़ी की रफ्तार ज्यादा थी। इसलिए ये कई मीटर तक पलटी खाते हुए गिरी। ये लोग शाम को मेरठ से हापुड़ शहर पहुंचे थे और निकाह में शामिल हुए थे।

इस दर्दनाक हादसे में 5 बच्चों समेत 9 लोगों की मौत हो गयी है जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि पिकप वाहन में उस वक्त करीब 27 लोग मौजूद थे। जब टक्कर हुई कई लोग दूर तक जाकर छिटक गए। जिनकी मौके पर ही मौत हो गयी।

इस घटना की सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव का काम शुरू किया। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है और जांच जारी है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम