जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने मार गिराए तीन आतंकी, मुठभेड़ जारी

Published : Jul 17, 2020, 08:44 AM ISTUpdated : Jul 17, 2020, 09:25 AM IST
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने मार गिराए तीन आतंकी, मुठभेड़ जारी

सार

जानकारी के मुताबिक आज सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने नागनाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया और इसी बीच वहां छिपे आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने आतंकियों के हमले का जवाब दिया और जवाबी कार्रवाई की और तीन आतंकियों को मार गिराया।

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में आज सुबह पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने नागनाद चिम्मेर इलाके तीन आतंकियों को मार गिराया है। इस मुठभेड़ में तीन जवान भी घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि मौके पर अभी भी फायरिंग चल रही है और सुरक्षा बलों ने आंतकियों को घेरा हुआ है। वहीं सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है और लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने को कहा है।जानकारी के मुताबिक आज सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने नागनाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया और इसी बीच वहां छिपे आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने आतंकियों के हमले का जवाब दिया और जवाबी कार्रवाई की और तीन आतंकियों को मार गिराया।

फिलहाल पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयु्क्त टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है और कुलगाम के नागदाद चिम्मेर इलाके में सुरक्षा बलों ने आतंकियों को घेरा हुआ है। इस मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। माना जा रहा है कि इलाके में अभी भी आतंकी छिपे हो सकते हैं। मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हो सकी है। 

सुरक्षा बलों से मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षा को खुफिया इनपुट मिला था कि नागनाद चिम्मेर इलाके में आतंकी छिपे हैं और इसके बाद पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इलाके को पूरी तरह से घेर लिया और सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन सुरक्षा बलों की भनक लगते ही इलाके में छिपे आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। जिसमें सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षा बलों के मुताबिक अभी इलाके में कई आतंकी छिपे हुए हैं और मुठभेड़ जारी है।

गौरतलब है कि इससे पहले सुरक्षा बलों ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना ने लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के पास आतंकियों की भारत की सीमा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दिया था और एक आतंकी को मार गिराया था। पिछले हफ्ते भी सुरक्षा बलों ने सीमा पर दो आतंकियों को मार गिराया था। जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह सुरक्षा बलों को कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल के पार संदिग्ध हरकतों का पता चला और सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों को रोकने की कोशिश की र इसके बाद मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया था। सुरक्षा बलों को उस मारे गए आतंकी के पास से एक एके 47 राइफल बरामद हुई है।  

अब तक 131 मार गिराया सुरक्षा बलों ने

राज्य में सुरक्षा बल आतंकियों के सफाए को अंजाम दे रहे हैं और इसके लिए  लगातार ऑपरेशन चला रहे हैं। वहीं राज्य में अब तक सुरक्षा बलों ने 131 आतंकियों को मार गिराया है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: Skyera Airhostess Training Institute के छात्रों को मिला Hospitality Industry का प्रैक्टिकल अनुभव
CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट