अनोखा प्यार: सात नातियों वाली महिला का दिल आया 22 साल के लड़के पर,शादी पर अड़े

Published : Jan 24, 2020, 07:45 AM ISTUpdated : Jan 24, 2020, 09:10 AM IST
अनोखा प्यार: सात नातियों वाली महिला का दिल आया 22 साल के लड़के पर,शादी पर अड़े

सार

जानकारी के मुताबिक महिला 48 साल की है और उसके चार चार बेटे और तीन बेटियां हैं। यही नहीं तीन बेटों और एक बेटी की शादी भी हो चुकी है। इसके साथही इस महिला के पांच नाती और दो नातिन भी हैं। लेकिन दिल ही मानता नहीं। दो साल पहले इस महिला को पड़ोस में रहने वाले 22 वर्षीय युवक से प्यार हो गया।

आगरा। प्यार भी गजब चीज है। जब चढ़ता है सिर चढ़कर बोलता है। इस प्यार के कई बार ऐसे उदाहरण मिलते हैं, जिसको सुनते ही और पढ़ते ही सिर चक्करा जाता है। ऐसा ही वाकया आया है उत्तर प्रदेश के आगरा में जहां सात नातियों वाली एक महिला का दिल एक 22 साल के युवक पर आ गया है। जिसके बाद दोनों घर से भागने की फिराक में थे। दोनों पर इश्क का भूत इस कदर चढ़ा की दोनों ने खुलकर स्वीकार किया है कि वह एक दूसरे से प्यार करते हैं। लेकिन घरों के समझाने के बाद भी जब दोनों नहीं माने तो पुलिस ने दोनों  पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।

जानकारी के मुताबिक महिला 48 साल की है और उसके चार चार बेटे और तीन बेटियां हैं। यही नहीं तीन बेटों और एक बेटी की शादी भी हो चुकी है। इसके साथ ही इस महिला के पांच नाती और दो नातिन भी हैं। लेकिन दिल ही मानता नहीं। दो साल पहले इस महिला को पड़ोस में रहने वाले 22 वर्षीय युवक से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों के बीच मिलने जुलने का सिलसिला शुरू। जिसको लेकर दोनों के परिजनों ने आपत्ति जताई।

इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया तो भी घर वालों ने आपत्ति जताई। इसके बाद दोनों ने खुदकशी कर परिजन फंसाने की धमकी दी। तो मामला पुलिस तक पहुंचा। हालांकि पुलिस ने भी दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों नहीं माने और इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फिलहाल आगरा शहर में प्रेम कहानी चर्चा बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में रहने वाली 48 वर्षीय महिला का इश्क 22 साल के युवक से चल रहा था।

महिला के चार बेटे और तीन बेटियां हैं।  अब महिला और युवक शादी करने पर अड़े हैं। इसके बाद इन दोनों के परिजन महिला और युवक को थाने पर ले आए। इंस्पेक्टर एत्माद्दौला उदयवीर सिंह मलिक ने दोनों को समझाया जब दोनों नहीं माने तो पुलिस ने युवक के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई कर दी। बताया जा रहा है कि महिला और युवक प्यार के चक्कर में कई बार घर से गायब हो चुके हैं। लेकिन घर वाले फिर पकड़कर ले आते हैं।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान