
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक मस्जिद में एक लड़की से मस्जिद के ही मौलवी द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस लड़की से मौलवी ने मस्जिद के भीतर छेड़छाड़ की है और पीड़िता किसी तरह वहां से भागकर अपने घर पहुंची और फिर अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी।
जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में मौलवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों का कहना है कि मौलवी इस तरह की हरकतें पहले भी कर चुका है। लेकिन लोगों के डर के कारण किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई।
जानकारी के मुताबिक बरेली जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक मस्जिद के भीतर एक नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जहां मस्जिद के ही मौलवी ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर जबरदस्ती करने की कोशिश की।
छात्रा मस्जिद में पढ़ने गयी थी और मौलवी उस पर गलत नजर रखता था। लिहाजा उसने मौका देखते ही उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जिसके बाद छात्रा वहां से बड़ी मुश्किले से बचकर निकली और सीधे वहां से अपने घर पहुंची। उसके बाद उसने पूरी जानकारी घरवालों को बताई।
जिसके बाद घर वाले पुलिस स्टेशन पहुंचे और मौलवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। हालांकि मौलवी के खिलाफ पहले भी काफी शिकायतें मिली थी, लेकिन किसी ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। क्योंकि लोकलाज के डर के मारे लोग उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कराते थे।
जिसके बाद उसकी हिम्मत और ज्यादा बढ़ गयी थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया। परिजनों का कहना है कि आरोपी मौलाना पहले भी इस तरह की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। लेकिन दबाव के कारण लोग रिपोर्ट दर्ज नहीं करते थे।
वहीं सीओ नवाबगंज प्रीतम पाल सिंह का कहना है कि छात्रा के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है और छात्रा नाबालिक है।
पिछले दिनों ही अलीगढ़ में भी इस तरह की घटना सामने आयी थी जहां एक नाबालिक के साथ उसे पढ़ाने वाले मौलवी ने उसके साथ गंदी हरकतें की थी। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था। अलीगढ़ में मौलवी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में पढ़ाता था।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।