कर्नाटक में ऑपरेशन लोटस के बाद पांच राज्यों में सिमटी कांग्रेस, अगला नंबर किसका...

Published : Jul 24, 2019, 03:40 PM ISTUpdated : Jul 24, 2019, 04:18 PM IST
कर्नाटक में ऑपरेशन लोटस के बाद पांच राज्यों में सिमटी कांग्रेस, अगला नंबर किसका...

सार

फिलहाल कांग्रेस के हाथ से एक राज्य को खिसक गया है। अब कांग्रेस अन्य राज्यों में सरकार बचाने की जुगत में लगी है। कभी देश के अधिकांश राज्यों की सत्ता पर काबिज कांग्रेस महज पांच राज्य और केन्द्र शासित राज्य में सरकार चला रही है। फिलहाल कांग्रेस पंजाब, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और पुडुचेरी में सत्तासीन है। फिलहाल दक्षिण भारत में कांग्रेस की किसी भी राज्य में सरकार नहीं है।

कर्नाटक में 21 दिनों की सियासी घमासान के बाद आखिरकार भाजपा राज्य में सरकार बनाने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी सदन में बहुमत साबित नहीं पाए, लिहाजा राज्य की कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार सत्ता से बाहर हो गयी है। कर्नाटक में सरकार चले जाने के बाद अब कांग्रेस महज पांच राज्यों की सत्ता पर ही काबिज है। लेकिन अब ऐसा माना जा रहा है कि कर्नाटक की सफलता के बाद भाजपा देश के अन्य कांग्रेस शासित राज्यों में ऑपरेशन लोटस शुरू करेगी।

फिलहाल कांग्रेस के हाथ से एक राज्य को खिसक गया है। अब कांग्रेस अन्य राज्यों में सरकार बचाने की जुगत में लगी है। कभी देश के अधिकांश राज्यों की सत्ता पर काबिज कांग्रेस महज पांच राज्य और केन्द्र शासित राज्य में सरकार चला रही है।

फिलहाल कांग्रेस पंजाब, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और पुडुचेरी में सत्तासीन है। फिलहाल दक्षिण भारत में कांग्रेस की किसी भी राज्य में सरकार नहीं है। केंद्र शासित पुडुचेरी में जरूर उसकी सरकार है।
कांग्रेस फिलहाल भाजपा के ऑपरेशन लोटस से पूरी तरह के घबराई हुई है।

क्योंकि कांग्रेस को लगता है कि कर्नाटक की सफलता के बाद कांग्रेस की सबसे कमजोर कड़ी मध्य प्रदेश में भाजपा इस ऑपरेशन को शुरू कर सकती है। क्योंकि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बहुजन समाज पार्टी के दो और एक समाजवादी पार्टी के विधायक के साथ ही चार निर्दलीय विधायकों को समर्थन से चल रही है।

कर्नाटक में भी कांग्रेस और जेडीएस सरकार को निर्दलीय विधायक समर्थन दे रहे थे। लेकिन बाद में उन्होंने अपना समर्थन वापस ले लिया था। जिसके कारण सरकार गिर गयी। कुछ ऐसा ही हाल राजस्थान का भी है जहां पर कांग्रेस के पास बहुमत तो है। लेकिन वो भी इतना है कि सरकार बनी रहे।

अगर कर्नाटक की तरह कुछ विधायक बागी हो गए तो सरकार बचाना वहां पर भी मुश्किलों भरा होगा। फिलहाल भाजपा और उसके सहयोगी दल इस वक्त देश के कुल 16 राज्यों में सरकार चला रहे हैं। लेकिन कर्नाटक में सरकार बनाते ही ये आंकड़ा 17 हो जाएगा।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल