कश्मीरी लड़कियों से शादी करना पड़ा महंगा, बिहार से दो युवक हुए गिरफ्तार

Published : Aug 29, 2019, 03:21 PM IST
कश्मीरी लड़कियों से शादी करना पड़ा महंगा, बिहार से दो युवक हुए गिरफ्तार

सार

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुपौल जिले के रामविशुनपुर गांव के निवासी परवेज आलम और तबरेज आलम को कश्मीर से लड़की भगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। परवेज और तवरेज दोनों सगे भाई कश्मीर में रामवन में राजमिस्त्री का काम करते थे। वहीं इन दोनों को वहां रहने वाली सगी बहनों से प्यार हो गया और दोनों इन बहनों को भगाकर अपने गांव ले आए।

पटना। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद बिहार के दो लड़कों को कश्मीरी लड़कियों से शादी करना महंगा पड़ा गया है। इन दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है और कश्मीर से भगाकर लाई गई लड़कियों को बरामद कर लिया गया है। इन लड़कों के खिलाफ लड़की के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद दोनों युवकों को बिहार से सुपौल जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है। इन दोनो युवकों को जम्मू कश्मीर पुलिस अपने साथ ले गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुपौल जिले के रामविशुनपुर गांव के निवासी परवेज आलम और तबरेज आलम को कश्मीर से लड़की भगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। परवेज और तवरेज दोनों सगे भाई कश्मीर में रामवन में राजमिस्त्री का काम करते थे। वहीं इन दोनों को वहां रहने वाली सगी बहनों से प्यार हो गया और दोनों इन बहनों को भगाकर अपने गांव ले आए।

इसके बाद इन दोनों लड़कियों के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें तबरेज और परवेज आलम को आरोपी बनाया गया था। इसके बाद पुलिस ने राघोपुर थाना क्षेत्र के रामविशनपुर में इन दोनों के घर पर दबिश दी। जिसके बाद दोनों बहनों को बरामद कर लिया गया है और दोनों भाईयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल युवकों का कहना है कि उन्होंने इन लड़कियों से विवाह किया है।

सुपौल पुलिस के उपाधीक्षक विद्यासागर ने इस बात की पुष्टि की है कि कश्मीर से दो लड़कियों को भगाकर लाने के आरोप में राघोपुर थाना क्षेत्र से दो युवक तबरेज और परवेज को गिरफ्तार कर लिया। इसके लिए कश्मीर पुलिस बिहार आई थी और उसने कानूनी कागजी कार्रवाई करने के बाद दोनों गिरफ्तार युवकों अपने कब्जे में लिया है और उन्हें कश्मीर लेकर जा रही है। उन्होंने रजामंदी से लड़कियों से विवाह किया है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम
International Women's Day 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने SVNIT सूरत में 50 महिला प्रोफेसर्स को किया सम्मानित