मुंबई और गुजरात में आसमान से बरसेगी आफत, हाईटाइ्ड को लेकर अलर्ट

Published : Jul 09, 2020, 03:17 PM IST
मुंबई और गुजरात में आसमान से बरसेगी आफत, हाईटाइ्ड को लेकर अलर्ट

सार

मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ में मॉनसून काफी सक्रिय है और इस क्षेत्र में मूसलाधार बारिश होने की आशंका है। वहीं विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र में अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर तेज बारिश हो सकती है और कहीं पर भारी बारिश की आशंका है।

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में इन दिनों मॉनसून सक्रिय है और मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग कहना है कि मुंबई में जोरदार बारिश हो सकती है। इसके लिए विभाग ने अलर्ट जारी किया है। वहीं देश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में ज़ोरदार बारिश हो रही है और मुंबई और गुजरात में भारी बारिश के कारण लोगों का हाल बेहाल है। वहीं मौसम विभाग ने हाई टाइड को लेकर अलर्ट जारी किया गया है और लोगों से घरों पर रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ में मॉनसून काफी सक्रिय है और इस क्षेत्र में मूसलाधार बारिश होने की आशंका है। वहीं विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र में अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर तेज बारिश हो सकती है और कहीं पर भारी बारिश की आशंका है। वहीं मौसम विभाग ने आज एक बार फिर से मुंबई में हाई टाइड को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। विभाग का कहना है कि समुद्र में 4.26 मीटर तक की ऊंची लहरी उठ सकती है और वहीं राज्य के मुंबई, ठाणे और कोंकण तटीय जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

बारिश के कारण राज्य के नीचले इलाकों में जलभराव की समस्या हो सकती है। वहीं गुजरात में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त है और राज्य के सौराष्ट्र में 1,162 लोगों को पिछले दो दिनों में सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वहीं राज्य में लगातार चौथे दिन भी बारिश हो रही है।  वहीं मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है और शिमला, सोलन तथा नजदीकी इलाकों में भूस्खलन के लिए अलर्ट जारी किया गया है।  वहीं विभाग का कहना है कि राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होगी। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान