बढ़ेगी एयरफोर्स की मारक क्षमता, नवंबर में शामिल किए जाएंगे 3-4 और राफेल

Published : Oct 16, 2020, 09:12 PM IST
बढ़ेगी एयरफोर्स की मारक क्षमता, नवंबर में शामिल किए जाएंगे 3-4 और राफेल

सार

असल में इससे पहले भारत में राफेल विमान आ चुके हैं और ये राफेल विमानों की भारत में आने वाली दूसरी खेप होगी। पहली खेप जुलाई के महीने में भारत आई थी। इन विमानों के आने के साथ ही राफेल विमानों की संख्या 8 से 9 हो जाएगी। 

नई दिल्ली।  अगले महीने देश की वायुसेना की ताकत और  बढ़ने जा रही है। क्योंकि देश में राफेल की नई खेप भारत आने वाली है। लिहाजा माना जा रहा है कि अगले महीने नवंबर वायुसेना के बेडे़ में तीन से चार और राफेल विमान शामिल किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि अगले महीने राफेल विमानों की ये किश्त फ्रांस से भारत के अंबाला एयरबेस पर आएगी।

असल में इससे पहले भारत में राफेल विमान आ चुके हैं और ये राफेल विमानों की भारत में आने वाली दूसरी खेप होगी। पहली खेप जुलाई के महीने में भारत आई थी। इन विमानों के आने के साथ ही राफेल विमानों की संख्या 8 से 9 हो जाएगी। वहीं चीन के साथ सीमा विवाद की स्थिति को देखते हुए इन विमानों को वायुसेना शामिल कर लिया जाएगा।  जानकारी के मुताबिक एक टीम रिव्यू मीटिंग के लिए फ्रांस के दौरे पर है और इसके बाद राफेल को लेकर फैसला होगा और एयरफोर्स राफेल विमानों की एक-एक स्क्वाड्रन को अंबाला और पश्चिम बंगाल के हाशिमारा एयरबेस पर तैनात करेगी।

क्योंकि देश को पूर्व में चीन  और पश्चिम में बंगाल से खतरा है। असल में 2016 में भारत ने फ्रांस सरकार और दसॉ एविएशन के बीच 36 राफेल विमान को लेकर समझौता हुआ था और जुलाई के महीने में राफेल की पहली खेप देश में आई थी और पिछले महीने ही राफेल को भारतीय वायुसेना में शामिल किया है। जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ ही  फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पैरी के अलावा भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन सिंह रावत भी मौजूद थे।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल