बदरुद्दीन अजमल ने पत्रकार को कहे अपशब्द, माइक से मारने की कोशिश की

Published : Dec 27, 2018, 09:25 AM IST
बदरुद्दीन अजमल ने पत्रकार को कहे अपशब्द, माइक से मारने की कोशिश की

सार

यह घटना तब हुई जब अजमल एक कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे। इस कार्यक्रम में उन्होंने दक्षिण सलमारा जिले के पंचायत चुनाव के विजेताओं का अभिनंदन किया। पत्रकार ने बाद में उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

गुवाहाटी--एआईयूडीएफ प्रमुख बदरूद्दीन अजमल ने एक पत्रकार को अपशब्द कहा और उसका सिर तोड़ने तक की धमकी दी। वहीं उनके समर्थकों ने पत्रकार को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने पर मजबूर किया।

पत्रकार की गलती केवल इतनी थी कि उसने अजमल से अगले आम चुनाव को लेकर सवाल किया तो वह भड़क गए और पत्रकार को धमकी देने लगे। 

यह घटना तब हुई जब अजमल एक कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे। इस कार्यक्रम में उन्होंने दक्षिण सलमारा जिले के पंचायत चुनाव के विजेताओं का अभिनंदन किया। पत्रकार ने बाद में उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

एक स्थानीय टीवी चैनल के पत्रकार ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर गठजोड़ की एआईयूडीएफ की योजना के बारे में सवाल किया। लोकसभा सदस्य ने सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा, ‘‘ हम दिल्ली में महागठबंधन (विपक्ष) के साथ हैं।’’ 

इसके बाद पत्रकार ने पूछा कि चुनाव के बाद कौन सी पार्टी जीतती है, क्या एआईयूडीएफ इसको देखकर अपना रूख बदलेगी। इस पर अजमल भड़क गए और कहा, ‘‘ तुम कितना करोड़ रुपये दोगे ? (अपशब्द).. यह पत्रकारिता है? तुम जैसे लोग पत्रकारिता को बदनाम कर रहे हैं। यह व्यक्ति पहले से ही हमारे खिलाफ है।’’ 

इसके बाद अजमल ने और भी अपशब्द कहे। इसके बाद उन्होंने दूसरे पत्रकार का माइक छीनकर सवाल पूछने वाले पत्रकार को मारने की कोशिश की।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान