vuukle one pixel image

गुजरात में कांग्रेस विधायक भीड़ को हिंसा के लिए उकसाते हुए कैमरे में कैद

Team Mynation  | Updated: Oct 12, 2018, 4:14 PM IST

गुजरात की बड़ी ठाकोर नेता और कांग्रेस विधायक गेनीबेन ठाकोर भीड़ को हिंसा के लिए उकसाती कैमरे में कैद हो गई हैं। अल्पेश ठाकोर की करीबी गेनीबेन एक वीडियो में कह रही हैं, 'जो भी कानून तोड़े उसकी खूब पीटा जाए। आरोपी को पुलिस को सौंपने का कोई मतलब नहीं हैं। उसे पेट्रोल छिड़ककर आग लगा देनी चाहिए।' गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमलों के संदर्भ में यह बयान आया है। ठाकोर सेना रेप की एक घटना के मुद्दे को हिंसा फैलाकर भुनाना चाहती है। इस जघन्य अपराध में आरोपी बिहार का है। कांग्रेस ठाकोर सेना से पल्ला झाड़ रही है। लेकिन अभी तक कैमरे में कैद अपने विधायकों पर वह कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है।