पाकिस्तान को अमेरिका ने चेताया, कहा अगर भारत पर हुआ हमला तो भयानक परिणामों के लिए तैयार रहें

Published : Mar 21, 2019, 01:51 PM IST
पाकिस्तान को अमेरिका ने चेताया, कहा अगर भारत पर हुआ हमला तो भयानक परिणामों के लिए तैयार रहें

सार

पुलवामा हमले के बाद विश्वभर में अलग-थलक पड़ चुके पाकिस्तान को अमेरिका ने फिर चेताया। अमेरिका ने पाकिस्तान से कड़े शब्दों में कहा कि अगर पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया तो उसे इसके बड़े दुष्परिणाम उठाने होंगे।

पुलवामा हमले के बाद विश्वभर में अलग-थलक पड़ चुके पाकिस्तान को अमेरिका ने फिर चेताया। अमेरिका ने पाकिस्तान से कड़े शब्दों में कहा कि अगर पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया तो उसे इसके बड़े दुष्परिणाम उठाने होंगे। अमेरिका ने पाकिस्तान को कड़े शब्दों में कहा कि वह आंतकी कैंपों और आंतक के आकाओं के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करे। अगर पाकिस्तान ऐसा नहीं करता है तो उसे इसके भयानक परिणाम भुगतने होंगे।

अगर पाकिस्तान आंतकियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं करते हैं और भारत पर अगर कोई दूसरा आंतकी हमला होता है तो पाकिस्तान मुश्किल में आ जाएगा। लिहाजा पाकिस्तान आंतकियों के खिलाफ ठोस, सटीक एवं निर्णायक कार्रवाई करे। अमेरिका के एक उच्च स्तर के अफसर ने कल मीडिया से कहा कि पाकिस्तान को जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों पर कार्यवाही करनी चाहिए। ताकि इस क्षेत्र में फिर से तनाव नहीं बढ़े। अफसर ने कहा कि अगर पाकिस्तान कार्यवाही नहीं करता है तो वह मुश्किल में आ सकता है और इसके कारण इस क्षेत्र में तनाव बढ़ जाएगा। ट्रंप सरकार के अफसर ने कहा कि अमरिका और पूरा विश्व यही चाहता है कि पाकिस्तान आंतकी कैंपों और उनके आकाओं के खिलाफ कार्यवाही करे। अगर ऐसा नहीं होता है तो पाकिस्तान विश्व स्तर पर अलग-थलक पड़ जाएगा।

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपित ट्रंप पहले ही कह चुके हैं कि पाकिस्तान को अपने वहां आंतकी कैंपो को खत्म करना चाहिए। अमेरिका ने पुलवामा हमले की निंदा की और भारत की एयर स्ट्राइक को जायज बताया था। पुलवामा हमले के बाद भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी बढ़ी है। वहीं अमेरिका भी चाहता है कि जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर को वैश्विक आंतकी घोषित किया जाए। हालांकि यूएन में चीन की नापाक हरकतों की वजह से वैश्विक आंतकी घोषित नहीं किया जा सका। लेकिन फ्रांस और जर्मनी ने उस पर प्रतिबंध लगा दिया है। फ्रांस ही उसे वैश्विक आंतकी घोषित करने के लिए यूएन में प्रस्ताव लाया था।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान