सूरत में Vipul Joshi Associates का विस्तार, US-Canada Visa मामलों में बड़ी विशेषज्ञता

Published : Apr 21, 2026, 10:11 AM IST
Vipul Joshi Associates expand in Surat

सार

सूरत में विपुल जोशी एंड एसोसिएट्स ने इमिग्रेशन सेवाओं का विस्तार किया। फर्म US, Canada और India के वीजा, OCI, सब्स्टीट्यूशन और वेवर मामलों में विशेषज्ञ है और 100+ जटिल केस सफलतापूर्वक संभाल चुकी है।

सूरत (गुजरात)। सूरत के हिल्टन होटल में आयोजित एक प्रेस मीट में, इमिग्रेशन क्षेत्र में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव रखने वाले तथा अमेरिकन इमिग्रेशन लॉयर्स एसोसिएशन (AILA) के सदस्य विपुल जोशी के नेतृत्व में प्रतिष्ठित लॉ फर्म विपुल जोशी एंड एसोसिएट्स ने सूरत में अपनी सेवाओं के विस्तार की घोषणा की। यह फर्म अंतरराष्ट्रीय स्तर के इमिग्रेशन प्रैक्टिस मानकों का पालन करती है और मुख्य रूप से अमेरिका, कनाडा और भारत में इनबाउंड इमिग्रेशन से जुड़े मामलों में विशेषज्ञता रखती है।

फर्म ने अब तक 100 से अधिक सब्स्टीट्यूशन मामलों को सफलतापूर्वक संभाला है, जिनमें मूल आवेदक के निधन के बाद आवेदन रद्द हो जाने जैसी परिस्थितियां भी शामिल हैं। ऐसे मामलों में जॉइंट स्पॉन्सर जोड़ने जैसी कानूनी प्रक्रियाओं के माध्यम से आवेदनों को पुनः आगे बढ़ाने में सफलता प्राप्त की गई है। इसके अलावा, फर्म जटिल वेवर मामलों में भी विशेष दक्षता रखती है।

इस अवसर पर जानकारी देते हुए विपुल जोशी ने बताया कि विभिन्न उद्योगों के क्लायंट्स के साथ कार्य करने का अनुभव रखने वाली इस फर्म ने सूरत तथा गुजरात के हीरा व्यापारियों को L-1 और EB-5 पिटिशन फाइल करने में सहायता प्रदान की है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी फर्म ने रोमानिया के नागरिकों के लिए भारत के बिजनेस वीजा प्राप्त करने के बाद, उनके भारतीय नागरिक से विवाह उपरांत X-1 वीजा प्राप्त करने में मदद की है। इसके अलावा, जिम्बाब्वे के नागरिकों के लिए भी बिजनेस वीजा प्रक्रिया में सहायता प्रदान की गई है।

फर्म OCI रिइनेंसिएशन और OCI आवेदन जैसी सेवाएं भी प्रदान करती है। साथ ही, रूस, यूनाइटेड किंगडम, दुबई आदि देशों में वीजा रिजेक्शन के बाद क्लायंट्स को सफलता दिलाने में भी मदद की है। इसके अलावा, क्लायंट की मांग को ध्यान में रखते हुए फर्म पोलैंड और शेंगेन वीजा के लिए भी मार्गदर्शन प्रदान करती है, हालांकि यह उनका मुख्य विशेषज्ञता क्षेत्र नहीं है। फर्म की कार्यप्रणाली का केंद्रबिंदु क्लायंट-केंद्रित दृष्टिकोण है, जिसमें प्रत्येक केस के लिए विस्तृत बैकग्राउंड जांच की जाती है और पूर्ण पारदर्शिता के साथ क्लायंट को संभावित चुनौतियों और वास्तविक परिणामों की जानकारी दी जाती है।

इसके अलावा, मुंबई स्थित कार्यालय के साथ कार्यरत इस फर्म ने 9 अप्रैल 2026 को अपनी दूसरी वर्षगांठ मनाई और इसी दिन अपना पहला आधिकारिक न्यूजलेटर भी लॉन्च किया।

नोट: यह प्रमोशनल कंटेंट है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Read more Articles on

Recommended Stories

CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि
CBSE Board 10th Result 2026: गौतम क्लासेस का कमाल, 100% रिजल्ट के साथ छात्रों में 20% तक सुधार