अमृतसर ट्रेन हादसा: रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Published : Oct 20, 2018, 10:57 AM IST
अमृतसर ट्रेन हादसा: रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

सार

ट्रेन हादसे की चपेट में आए लोगों के परिजनों के लिए रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। रेल राज्य मंत्री शुक्रवार रात अमृतसर पहुंचे हैं। 

नयी दिल्ली- रेलवे ने अमृतसर में शुक्रवार को ट्रेन से हुए हादसे के पीड़ितों के परिजनों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

अधिकारियों ने बताया कि 01832223171 और 01832564485 नंबरों पर फोन करके हादसे के बारे में जानकारी ली जा सकती है।

मनावला स्टेशन का फोन नंबर 0183-2440024, 0183-2402927 और फिरोजपुर का हेल्पलाइन नंबर 01632-1072 है।

रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्विनी लोहानी, उत्तरी रेलवे के महाप्रबंधक विश्वेश चौबे शुक्रवार रात को ही घटना स्थल को दौरा किया। यह लोग वायुसेना के विशेष विमान से अमृतसर पहुंचे।

इस भीषण हादसे में रेल की पटरियों के पास रावण दहन को देख रहे लोग ट्रेन की चपेट में आ गए जिसमें अबतक 61 लोगों की मौत हो गई है और बड़ी संख्या में लोग जख्मी हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

SGCCI Award: SCET को 'महावीर सिंथेसिस अवॉर्ड 2024-25', इंजीनियरिंग कॉलेज में उत्कृष्टता का सम्मान
CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि