
कुशीनगर : प्यार में कोई इंसान किसी हद तक जा सकता है। लेकिन नफरत में भी ऐसा ही होता है। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक शादीशुदा प्रेमिका को अपने प्रेमी को शक हो गया। जिसके बाद उसने सजा देने के लिए उसका प्राईवेट पार्ट ही काट दिया।
पूरा मामला कुशीनगर जनपद के बरवापट्टी थाना क्षेत्र का है। जहां एक ही गांव के रहने वाले 22 वर्षीय युवक का हमउम्र सजातीय युवती से प्रेम हो गया।
इन दोनों का प्यार वर्षो से बेरोक टोक चलता रहा लेकिन 2 वर्ष पूर्व युवती की शादी गांव से लगभग 2 किमी दूरी पर हो गई। बताया जा रह है, कि शादी के बाद भी युवती अपने प्रेमी को बुलाकर मिलती रही।इसी दरमियान युवती एक बार फिर अपने प्रेमी को फोन कर अपने ससुराल मिलने के लिए बुला ली, पूर्व में निर्धारित जगह पर प्रेमी युवक पहुच भी गया।
बताया जा रह है कि घंटो तक बात करने के बाद प्रेमिका प्रेमी को अपने झांसे में लेकर गन्ने के खेत में गई और युवक का प्राइवेट पार्ट काट कर फरार हो गई। प्राइवेट पार्ट कटने के बाद पीड़ित प्रेमी किसी तरह कराहते हुए अपने घर तक पहुच बेहोश हो गया।
आनन्-फानन में परिजन स्थानीय सीएचसी दुदही ले गए जहाँ डॉक्टरों ने अधिक रक्तश्राव होना बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्राथमिकी ईलाज के बाद जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने हालात काफी गंभीर बताते हुए गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहाँ प्रेमी युवक जीवन और मौत से जूझ रह है।हलाकि इस पुरे मामले में किसी भी पक्ष से पुलिस को तहरीर नहीं दिया गया है।
इस मामले पर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्हें मीडिया के माध्यम से मामले की जानकारी हुई है। किसी भी पक्ष द्वारा कोई लिखित तहरीर नहीं दिया गया है। तहरीर मिलने पर वैधानिक कार्यवाई की जायेगी। हांलाकि उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर मामले पर पुलिस की कड़ी नजर बनी हुई है।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।