बाबा बर्फानी के भक्तों का एक और जत्था रवाना, इस बार महिलाएं और बच्चे भी हैं शामिल

Published : Jul 06, 2019, 06:40 PM ISTUpdated : Jul 06, 2019, 06:41 PM IST
बाबा बर्फानी के भक्तों का एक और जत्था रवाना, इस बार महिलाएं और बच्चे भी हैं शामिल

सार

अमरनाथ यात्रियों का एक और जत्था पवित्र गुफा के दर्शन के लिए रवाना हो गया है। इस जत्थे में 5 हजार से ज्यादा श्रद्धालु हैं, जिसमें बड़ी संख्या महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।   

श्रीनगर: बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा की यात्रा के लिए 5124 श्रद्धालुओं का एक और जत्था रवाना हो गया है। इसमें 864 महिलाएं और 19 बच्चे भी शामिल हैं। 

कड़ी सुरक्षा के बीच इन यात्रियों का काफिला अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदेरबल जिले के बालटाल शिविर पहुंचेगा। इसके बाद यह लोग आगे की यात्रा के लिए रवाना होंगे। 

लगभग 5 हजार यात्रियों के इस जत्थे के साथ 187 साधु भी शामिल हैं। यह सभी लोग 226 वाहनों पर सवार हैं। 

इन श्रद्धालुओं में से 3,130 श्रद्धालु पारम्परिक पहलगाम मार्ग (36 किमी लंबे) से और 1,994 श्रद्धालु बालटाल मार्ग (14 किमी लंबे) से आगे की यात्रा करेंगे। 

जम्मू कश्मीर में पवित्र अमरनाथ की गुफा में बनने वाले प्राकृतिक शिवलिंग का दर्शन अभी तक 7 हजार से ज्यादा यात्री कर चुके हैं। हर साल होने वाली यह यात्रा 15 अगस्त तक चलती है।  अमरनाथ यात्रा की शुरुआत इस साल 30 जून से शुरू हुईहै। इस यात्रा की अवधि कुल 46 दिनों की होती है। 

आधिकारिक सूत्रों ने जानकारी दी है कि अभी तक कुल 1.5 लाख श्रद्धालुओं ने अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान
Parkside Premier league 2.0: सूरत इको पार्कसाइड में क्रिकेट का महाकुंभ, महिलाओं की एंट्री बनी सबसे बड़ा आकर्षण