एप्पल का दुर्लभ कंप्यूटर लगभग ढाई करोड़ में हुआ नीलाम

Published : Sep 26, 2018, 05:45 PM IST
एप्पल का दुर्लभ कंप्यूटर लगभग ढाई करोड़ में हुआ नीलाम

सार

यह एप्पल-1 मूल 200 कंप्यूटरों में से बचे 60-70 में से एक है। उस वक्त उनके कंप्यूटर 666.66 डॉलर (तकरीबन 48 हजार रूपए) में बिके।

बोस्टन- एप्पल-1 का बेहद दुर्लभ कंप्यूटर एक नीलामी में 3,75000 डॉलर में बिका। यह कंप्यूटर पूरी तरह से काम करने की स्थिति में है और उन शुरूआती पर्सनल कंप्यूटरों में से एक है जिसके पुर्जों को जोड़ने की यूजरों को जरूरत नहीं पड़ती थी।

स्टीव जॉव्स और स्टीव वोजनियेक ने एप्पल-1 की कल्पना मूल रूप से एक सर्किट बोर्ड के तौर पर की थी जिसे एक किट के तौर पर बेचा जाना था और इलेक्ट्रॉनिक्स का शौक रखने वालों द्वारा उसे पूरा किया जाना था।

उन्होंने इसके शुरुआती बाजार के तौर पर पालो अल्टो के होमब्र्यू कंप्यूटर क्लब को चुना था।

अमेरिका के नीलामी घर ‘आर आर ऑक्शन’ के मुताबिक व्यापक खरीदारों की तलाश में जॉब्स ने कैलिफोर्निया के माउंटेन व्यू की ‘द बाइट शॉप’ के मालिक पॉल टेरेल से संपर्क किया था। यह विश्व में पर्सनल कंप्यूटर का पहले स्टोर्स में से एक था।

कंप्यूटर की पहुंच इलेक्ट्रॉनिक्स का शौक रखने वालों के साथ ही अन्य लोगों तक पहुंचाने के लक्ष्य से टेरेल 50 एप्पल-1 कंप्यूटर खरीदने के लिए तैयार हो गए थे। उनकी शर्त थी कि ये कंप्यूटर पूरी तरह असेंबल होने चाहिए।

इसी के साथ एप्पल-1 पहला ‘पर्सनल’ कंप्यूटर बन गया जिसे यूजर द्वारा जोड़े जाने की जरूरत नहीं थी। इसके बाद जॉव्से और वोजनियेक ने साथ मिलकर करीब 200 एप्पल-1 कंप्यूटर बनाए और उनमें से 175 बेचे।

नीलामी घर ने एक बयान में बताया कि यह एप्पल-1 मूल 200 कंप्यूटरों में से बचे 60-70 में से एक है। उस वक्त उनके कंप्यूटर 666.66 डॉलर (तकरीबन 48 हजार रूपए) में बिके।

एप्पल-1 विशेषज्ञ कोरी कोहेन ने 2018 में इस कंप्यूटर को उसके मूल एवं क्रियाशील रूप में बहाल कर दिया।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान