पाकिस्तान में आतंकी ट्रेनिंग लेने के बाद 3 कश्मीरी युवाओं ने किया आत्मसमर्पण

Gursimran Singh |  
Published : Sep 09, 2018, 08:42 PM IST
पाकिस्तान में आतंकी ट्रेनिंग लेने के बाद  3 कश्मीरी युवाओं ने किया आत्मसमर्पण

सार

तीनों युवा कश्मीर के बांदीपुरा जिले के हैं, जो पिछले वर्ष हथियारों की ट्रेनिंग लेने के लिए पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में चलाए जा रहे आतंकी शिविरों में चले गए थे।  

जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना को मिली एक बड़ी कामयाबी में पाकिस्तान से आतंकी ट्रेनिंग लेकर भारत आए तीन कश्मीरी युवाओं ने आत्मसमर्पण कर दिया है। सेना ने  पुलिस के साथ मिलकर चलाए एक ऑपरेशन में तीनों युवकों को कुपवाडा के तंगधार इलाके में लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के पास से गिरफ्तार किया।
 
तीनों युवा कश्मीर के बांदीपुरा जिले के हैं, जो पिछले वर्ष हथियारों की ट्रेनिंग लेने के लिए पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में पाक द्वारा चलाए जा रहे आतंकी शिविरों में चले गए थे। सेना की 17 बिहार रेजिमेंट के जवानों ने देर शाम तीन तीन युवकों को एलओसी से गिरफ्तार किया।
 
सूत्रों ने 'माय नेशन' को बताया कि तीनों युवक पाकिस्तान में आतंकी ट्रेनिंग लेने के बाद आतंकवाद के रास्ते से उब चुके थे और उन्होंने मुख्यधारा में वापस आने के लिए खुद को सुरक्षाबलों के हवाले कर दिया।
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन युवक जिन्हें गिरफ्तार किया गया है उनकी पहचान वकील अहमद डार, सज्जाद अहमद ख्वाजा और मोहम्मद शफी भट्ट के तौर पर हुई है। यह तीनों बांदीपुरा के निवासी हैं। पुलिस ने इन पर कार्यवाही करते हुए मामला दर्ज कर कानून की धारा 2/ई एवं आईएमसीओ और 13 यूएलए के तहत मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।
 
 सूत्रों ने बताया कि यह तीनों आतंकी संगठन तहरीक उल मुजाहिदीन और हिजबुल मुजाहिदीन से संबंध रखते हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश