अशोक तंवर की रैली से लगा जाम, नन्हे बच्चे की जान पर बन आई

Aug 21, 2018, 3:56 PM IST

सोनीपत में नेशनल हाइवे -1 पर जाम में फंसी इस एम्बुलेंस के सायरन को आप सुन सकते हैं। ये एम्बुलेंस कुंडली से एक 7 महीने के बच्चे को हॉस्पिटल पहुंचाने के लिए आई थी। उसी समय यहां से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर की साइकिल यात्रा निकल रही थी जिसमें सैकड़ो गाड़ियों का काफिला भी मौजूद था। सभी एम्बुलेंस का सायरन सुनते रहे लेकिन किसी ने जहमत नही उठाई की एम्बुलेंस को जाने का रास्ता दिया जाए। सब अपने नेता की जयजयकार करने और उन्हें खुश करने में लगे रहे।

एम्बुलेंस के हेल्पर अमित ने बताया कि उन्हें कॉल आई थी कि 7 महीने के एक बच्चे की तबियत खराब है जिसे कुंडली से हॉस्पिटल में लेकर जाना था लेकिन यहां सायकिल यात्रा के जाम में वो फंस गए ओर किसी ने भी रास्ता नही दिया।

मामले पर अशोक तंवर से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन अभी तक उनकी और से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।