अटल स्मृतियांः 'गीत नया गाता हूं'

Dec 25, 2018, 12:38 PM IST

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एक स्टेट्समैन, कवि और कुशल वक्ता थे। देश के सबसे प्रशंसनीय नेताओं में शीर्ष पर रहे। उनका संवाद कौशल अतुलनीय था। उनकी कविताएं उन्हीं के स्वर में सुनना ऐसी अनुभूति है, जिसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। अटल आज नहीं हैं लेकिन उनकी कविताएं, उनका स्वर आज भी उतना भी प्रभावित करता है।  'माय नेशन' पर अटल जी की स्मृतियों के साथ सुनिए उनकी कविता 'गीत नया गाता हूं'।