योगी ने फैजाबाद का नाम बदला, अयोध्या कहलाएगा जिला

Published : Nov 06, 2018, 06:52 PM IST
योगी ने फैजाबाद का नाम बदला, अयोध्या कहलाएगा जिला

सार

इलाहाबाद का नाम बदल कर प्रयागराज करने के कुछ ही दिनों बाद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 6 नवंबर को फैजाबाद जिले का नाम बदलने की घोषणा कर दी है। फैजाबाद अब अयोध्या कहलाएगा।

अयोध्या में दीपावली के खास त्योहार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। लेकिन इस बार की अयोध्या हर बार की दिवाली से खुछ खास है। क्योंकि इस बार दक्षिण कोरिया की पहली महिला किम जुंग सूक ने इस महोत्सव में मुख्य अथिती के रूप में भाग लिया है। 

इसी के साथ इस अवसर पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी अपनी उपस्थिति दी। साथ ही अयोध्या के लोगों को एक उपहार भी दिया। दरअसल योगी आदित्यनाथ ने आज अपने भाषण में यह ऐलान किया है कि फैजाबाद जिला का नाम बदल कर अयोध्या कर दिया जाएगा।

अपने भाषण की शुरुआत करते हुए पहले योगी आदित्यनाथ ने सभी को दीपावली की शुभकानाएं दी और फिर कहा, ‘‘अयोध्या हमारी ‘आन, बान और शान' का प्रतीक है, कोई अयोध्या के साथ अन्याय नहीं कर सकता है।''

उन्होंने इसके साथ ही कहा कि अयोध्या की पहचान भगवान राम से है। साथ ही उन्होंने कहा कि यहां एक मेडिकल कॉलेज का निर्माण भी हो रहा है। जिसका नाम दशरथ के नाम पर होगा। शहर में प्रस्‍तावित एयरपोर्ट का नाम भी मर्यादा पुरुषोत्तम राम के नाम पर रखने की योगी ने घोषणा की।

PREV

Recommended Stories

Surat News: व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल में नाइट कैंप, स्काई गेज़िंग और रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों ने सीखा नया अनुभव
Surat News: शारदा विद्यामंदिर और S.V.M. स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक फन फेयर, छात्रों की रचनात्मकता ने जीता दिल