बहू ने पूर्व भाजपा विधायक पर रिवॉल्वर की नोक पर रेप का लगाया आरोप, केस दर्ज

Published : Aug 10, 2019, 06:00 PM IST
बहू ने पूर्व भाजपा विधायक पर रिवॉल्वर की नोक पर रेप का लगाया आरोप,  केस दर्ज

सार

दिल्ली में भाजपा के पूर्व विधायक मनोज शौकीन पर उनकी ही बहू ने पश्चिम विहार थाने में रेप का मुकदमा दर्ज कराया है। बहू ने आरोप है कि पूर्व विधायक शौकीन ने 31 दिसंबर, 2018 और 1 जनवरी, 2019 के बीच रात को रिवाल्वर की नोक पर उसके साथ रेप किया। लेकिन वह डर के मारे चुप रही। क्योंकि ससुर ने धमकी दी थी कि वह भाजपा का बड़ा नेता है और उसके पहुंच ऊपर तक है।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक मनोज शौकीन पर उनकी बहू ने रिवाल्वर के बल पर रेप करने का आरोप लगाया है। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। बहू का कहना है कि उसका ससुर उसे धमकी देता था कि वह कुछ नहीं कर सकती है कि क्योंकि उसकी पकड़ उपर तक है। 

दिल्ली में भाजपा के पूर्व विधायक मनोज शौकीन पर उनकी ही बहू ने पश्चिम विहार थाने में रेप का मुकदमा दर्ज कराया है। बहू ने आरोप है कि पूर्व विधायक शौकीन ने 31 दिसंबर, 2018 और 1 जनवरी, 2019 के बीच रात को रिवाल्वर की नोक पर उसके साथ रेप किया। लेकिन वह डर के मारे चुप रही।

क्योंकि ससुर ने धमकी दी थी कि वह भाजपा का बड़ा नेता है और उसके पहुंच ऊपर तक है। लिहाजा अगर उसने अपना मुंह खोला तो उसका कुछ नहीं बिगड़ेगा। उल्ट उसे ही कई मामलों में फंसा देगा। मनोज शौकीन मुंडका और नांगलोई जाट से विधायक रह चुके हैं।

पीड़िता का कहना है कि 31 दिसंबर, 2018 को उनके परिवार की शहर के एक होटल में पार्टी थी और पार्टी के बाद जब वह घर पहुंची तो ससुर ने रिवॉल्वर की नोक पर उसके साथ रेप किया। हालांकि महिला का मनोज शौकीन के साथ पुराना केस चल रहा है और वह पहले ही अपने ससुरालवालों के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवा चुकी है।

असल में घरेलू हिंसा केस की सुनवाई के दौरान प्रोटेक्शन ऑफिसर ने उनसे कहा कि आपके साथ जो कुछ भी गुजरा है उसकी जानकारी यहां दे सकते हैं तो फिर उसने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। पहले उसे डरा धमका कर रखा गया था।

लिहाजा उसने पहले कुछ नहीं कहा। पीड़िता का कहना है कि उसे धमकी दी गई थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी मनोज शौकीन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता  की धारा 376 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश