बाहुबली अनंत सिंह अब 'छोटे सरकार' नहीं बल्कि बने कैदी नम्बर 13617

Published : Aug 26, 2019, 08:22 AM IST
बाहुबली अनंत सिंह अब 'छोटे सरकार' नहीं बल्कि बने कैदी नम्बर 13617

सार

अनंत सिहं को रविवार को बेउर जेल में शिफ्ट कर दिया गया। उन्होंने दिन पहले दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर किया था और उसके बाद कोर्ट ने उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया था। जिसके बाद बिहार पुलिस ने कोर्ट से अनंत सिंह को कस्टडी में लेने के लिए कोर्ट से गुहार लगाई थी। जिसके बाद बिहार पुलिस की एएसपी लिपि सिंह उन्हें लेने आई थी।

पटना। बिहार के मोकामा  के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को कोर्ट के आदेश के बाद बेउर जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। अब अनंत सिंह छोटे सरकार नहीं बल्कि कैदी नम्बर 13617 हैं। उन्हें जेल में ये नंबर दिया गया है। जेल जाने के बाद अब बिहार पुलिस उनके घर में मिले हथियारों के बारे में उनसे पूछताछ करेगी।

अनंत सिहं को रविवार को बेउर जेल में शिफ्ट कर दिया गया। उन्होंने दिन पहले दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर किया था और उसके बाद कोर्ट ने उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया था। जिसके बाद बिहार पुलिस ने कोर्ट से अनंत सिंह को कस्टडी में लेने के लिए कोर्ट से गुहार लगाई थी। जिसके बाद बिहार पुलिस की एएसपी लिपि सिंह उन्हें लेने आई थी। लेकिन लिपि सिंह का कोर्ट में जदयू सांसद की गाड़ी से आना बड़ा विवाद बन गया है। क्योंकि अनंत सिंह ये आरोप लगा  रहे हैं कि लिपि सिंह राज्य की सत्ताधारी नीतीश सरकार की पार्टी के सांसद ललन सिंह सिंह के इशारे पर उनके खिलाफ साजिश कर रही हैं।

फिलहाल बाहुबली विधायक अनंत सिंह बेउर जेल में रखा गया है।  बाढ़ उनके घर से एके-47 और ग्रेनेड मिलने के बाद वह फरार चल रहे थे और उन्होंने दिल्ली कोर्ट में सरेंडर किया। फिलहाल बाढ़ कोर्ट ने अनंत सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेज दिया। अनंत सिंह बेउर जेल के कैदी नम्बर 13617 बने हैं। यहां अनंत सिंह के साथ राजबल्लभ यादव और विजय कृष्ण भी बंद हैं। जेल में तीनों लोगों ने जेल का खाना खाया यहां पर इन्हें रात के खाने में चावल, दाल, परवल की सब्जी और आलू की भुजिया दी गई।

कोर्ट द्वारा जेल भेजे जाने से पहले अनंत सिंह का मेडिकल भी कराया गया। अनंत सिंह को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के मद्देनजर सुरक्षा बेहद चाक चौबंद रही।  अनंत सिंह किसी दौर में बिहार के सीएम नीतीश कुमार के करीबी माने जाते थे। लेकिन समय के साथ दोनों में रिश्ते खराब हो गए।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम