बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने दिल्ली की कोर्ट में किया सरेंडर, बिहार पुलिस को लगा बड़ा झटका

Published : Aug 23, 2019, 02:35 PM IST
बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने दिल्ली की कोर्ट में किया सरेंडर, बिहार पुलिस को लगा बड़ा झटका

सार

हालांकि अनंत सिंह ने पहले ही कह दिया था कि वह कोर्ट में आत्मसमर्पण करेंगे। लेकिन पुलिस उन्हें लगातार खोज रही थी। पुलिस ने उनकी गिरफ्तार के लिए बिहार और झारखंड के कई जगहों पर छापेमारी की। लेकिन अनंत सिंह कहीं नहीं मिले। पुलिस ने दबाव बनाने के लिए उनकी पत्नी पर भी एफआईआर दर्ज की थी।

नई दिल्ली। बिहार के मोकामा से बाहुबली निर्दलीय विधायक अनंत सिंह ने दिल्ली की साकेत कोर्ट में आत्मसर्मपण कर दिया है। जबकि बिहार पुलिस उन्हें झारखंड और बिहार में खोज रही थी। अनंत सिंह एक हफ्ते से फरार चल रहे थे। पिछले दिनों बाढ़ स्थित उनके घर से एके-7 राइफल और ग्रेनेड बरामद हुआ था। जिसके बाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही थी। हालांकि बिहार पुलिस ने पटना स्थित  सरकारी आवास पर भी छापा मारा था और उससे थोड़ी देर पहले ही अनंत सिंह वहां से कहीं चले गए थे।

हालांकि अनंत सिंह ने पहले ही कह दिया था कि वह कोर्ट में आत्मसमर्पण करेंगे। लेकिन पुलिस उन्हें लगातार खोज रही थी। पुलिस ने उनकी गिरफ्तार के लिए बिहार और झारखंड के कई जगहों पर छापेमारी की। लेकिन अनंत सिंह कहीं नहीं मिले। पुलिस ने दबाव बनाने के लिए उनकी पत्नी पर भी एफआईआर दर्ज की थी।

गौरतलब है कि फरार होने के बाद अनंत सिंह एक वीडियो भी जारी कर कहा था कि उन्हें गिरफ्तारी का डर नहीं और दो-तीन दिन के बाद अदालत में सरेंडर कर देंगे। लेकिन पुलिस से सामने वह सरेंडर नहीं करेंगे। असल में बिहार पुलिस को अभी तक अनंत सिंह के खिलाफ गवाह भी नहीं मिल रहे हैं। जब उनके घर से हथियार बरामद किए गए थे उस वक्त वहां पर कई लोग मौजूद थे।

लेकिन अभी कोई भी उनके खिलाफ गवाही देने को तैयार नहीं है। हालांकि अनंत सिंह ने पटना पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि जदयू सांसद ललन सिंह, मंत्री नीरज कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह उनके खिलाफ साजिश कर रहे हैं और इसी के तहत उन्होंने उनके एक रिश्तेदार के जरिए उनके घर पर हथियार रखवाए थे।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश