मरने से पहले कायर बगदादी ने तीन बच्चों को बनाया था ढाल, लेकिन मारा गया

Published : Oct 28, 2019, 09:38 AM IST
मरने से पहले कायर बगदादी ने तीन बच्चों को बनाया था ढाल, लेकिन मारा गया

सार

अमेरिकी सैनिकों ने बगदादी को उसी स्टाइल में मारा है। जिस स्टाइल से उन्होंने ओसामा बिन लादेन को मौत के घाट उतारा था। इसके लिए एक विशेष ऑपरेशन चलाया गया। जिसके बाद अमेरिकी सैनिकों ने दुनिया के मोस्ट वॉटेड आंतकी को मार गिराया है।  अमेरिकी सेना के मुताबिक बगदादी को उत्तर पश्चिमी सीरिया में एक ऑपरेशन में खत्म कर दिया है।

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि अमेरिकी सैनिकों ने आईएस के सरगना बगदादी को मार गिराया है। हालांकि सुबह ट्रंप ने कहा था कि आज कुछ खास होने वाला है और अमेरिकी अधिकारियों ने बताया था कि बगदादी मारा गया है। लेकिन अब ट्रंप ने इस बात की पुष्टि कर दी है।

अमेरिकी सैनिकों ने बगदादी को उसी स्टाइल में मारा है। जिस स्टाइल से उन्होंने ओसामा बिन लादेन को मौत के घाट उतारा था। इसके लिए एक विशेष ऑपरेशन चलाया गया। जिसके बाद अमेरिकी सैनिकों ने दुनिया के मोस्ट वॉटेड आंतकी को मार गिराया है।  अमेरिकी सेना के मुताबिक बगदादी को उत्तर पश्चिमी सीरिया में एक ऑपरेशन में खत्म कर दिया है। बगदादी  के साथ ही आतंक का आका खत्म हो गया है। उसमें पूरी दुनिया में दम कर रखा था।

अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि खूंखार आतंकी संगठन आईएस के प्रमुख बगदादी को मार गिराया है। अमेरिकी सेना के ऑपरेशन में अबू बकर अल-बगदादी को निशाना बनाया था। हालांकि आज सुबह से ही इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि ट्रंप कुछ बड़ा ऐलान करने जा रहे हैं। लेकिन मीडिया में सूत्रों के हवाले से आई खबरों की पुष्टि किसी भी अधिकारी ने नहीं की। लेकिन बाद में ट्रंप ने इसका ऐलान कर दिया है। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक वीडियो भी जारी किया है। जिसमें एक सुरंग में अबू बक्र अल-बगदादी रो रहा है और चिल्ला रहा है। इस ऑपरेशन में बगदादी के तीन बच्चों के साथ ही कई अन्य सहयोगी मारे गए हैं। यहां पर बगदादी ने अमेरिकी सेना  से बचने के लिए अपने बच्चों को हथियार बनाया और जब उसे लगा कि अब मौका खत्म हो गया है तो उसमें बच्चों के साथ खुद  को उड़ा दिया है। हालांकि बगदादी के मरने की खबरें पहले भी कई बार आ चुकी हैं। लेकिन कभी किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की। लेकिन अब ट्रंप ने इसकी पुष्टि की है।

ट्रंप ने कहा कि वह दुनिया के सबसे खूंखार और हिंसक संगठन का संस्थापक और सरगना था। हालांकि इस ऑपरेशन में अमेरिका ने रूस, सीरिया और तुर्की का भी साथ लिया था और इन देशों को  ट्रंप ने शुक्रिया भी कहा है। अमेरिकी खुफिया एजेंसी बगदादी पर नजर रख रही थी और जब उचित मौका आया तो इस ऑपरेशन को  अंजाम  तिया गया। बगदादी के मारे जाने की खबर वैज्ञानिक तौर पर भी सत्यापित की गई है। क्योंकि बगदादी का डीएनए टेस्ट कराया गया है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Bhavika Maheshwari: इंटरनेशनल मंचों पर छाईं सूरत की युवा स्पीकर, भारतीय दर्शन का बढ़ाया मान
सूरत में 3 दिवसीय संस्कृत लघु फिल्म प्रशिक्षण, युवाओं को मिला फिल्ममेकिंग मार्गदर्शन