बेंगलुरु हिंसा: योगी मॉडल अपनाएगी येदियुरप्पा सरकार, उपद्रवियों से होगी नुकसान की भरपाई

By Team MyNationFirst Published Aug 12, 2020, 6:49 PM IST
Highlights

राज्य  सरकार हिंसा में हए नुकसान की भरपाई उपद्रवियों से करेगी। उपद्रवियों ने बेंगलुरु के दो थाना क्षेत्र में बस और कार जला दिया था।  इसके बाद राज्य अब राज्य सरकार ने हिंसा करने वाले उपद्रवियों की पहचान करनी शुरू कर दी है और इसके लिए हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में मंगलवार रात को हुई हिंसा में राज्य की बीएस येदियुरप्पा सरकार ने एक्शन लेने की तैयारी कर ली है और राज्य सरकार इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार का मॉडल अपनाएगी। राज्य सरकार ने उपद्रवियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की तैयारी करते हुए नुकसान की भरपाई उपद्रवियों से करने का फैसला किया है।  बेंगलुरु में हुई हिंसा में मुस्लिम प्रदर्शनकारियों ने बस और कार जला दी थीं।

राज्य की राजधानी बेंगलुरु में हुई हिंसा को लेकर राज्य सरकार ने कड़े एक्शन के संकेत दे दिए हैं। इस हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई है और वहीं कई पुलिसकर्मी घायल हैं।  जिसके बाद राज्य एक्शन लेने की तैयारी में है। वहीं राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के मॉडल पर उपद्रवियों के खिलाफ कार्यवाही करने का फैसला किया है। राज्य  सरकार हिंसा में हए नुकसान की भरपाई उपद्रवियों से करेगी। उपद्रवियों ने बेंगलुरु के दो थाना क्षेत्र में बस और कार जला दिया था।  इसके बाद राज्य अब राज्य सरकार ने हिंसा करने वाले उपद्रवियों की पहचान करनी शुरू कर दी है और इसके लिए हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।  गौरतलब है कि कांग्रेस के दलित विधायक के कथित  तौर पर भांजे द्वारा एक पोस्ट सोशल मीडिया में पोस्ट करने के बाद बवाल हुआ था। वहीं उपद्रवियों ने कांग्रेस विधायक के घर  पर तोड़फोड़ की थी।


अब राज्य के गृहमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक अब हिंसा में सार्वजनिक नुकसान की क्षति की भरपाई उपद्रवियों द्वारा कराई जाएगी। इसके लिए अब उन उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में दोषियों को सजा दी जाएगी। बेंगलुरु हिंसा पर कैबिनेट मंत्री सीटी रवि का कहना है कि शहर में हिंसा सुनियोजित था  और इसमें पेट्रोल बम और पत्थरों का इस्तेमाल किया गया था। दो थाना क्षेत्रों में मुस्लिम उपद्रवियों ने करीब 300 से ज्यादा वाहन जला दिया था। 

click me!