बड़ी खबर: चीन से यूपी में शिफ्ट हुई 2 जूता फैक्ट्रियां, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

Published : Nov 05, 2020, 08:39 AM IST
बड़ी खबर:  चीन से यूपी में शिफ्ट हुई 2 जूता फैक्ट्रियां, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

सार

जर्मनी की जूता बनाने वाली कंपनी वॉन वेलेक्‍स उत्‍तर प्रदेश के आगरा में जूते बनाने की दो यूनिट शुरू कर दी हैं। इन यूनिट में हर साल 50 लाख जोड़ी जूतों का प्रोडक्‍शन किया जाएगा और इसके कंपनी 300 करोड़ रुपये के निवेश कर रही है।

नई दिल्ली।  भारत और चीन के बीच चल रहे विवाद के बीच चीन को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि ज्यादातर कंपनियां भारत और अन्य देशों में शिफ्ट हो रही है।  अब जर्मनी की फुटवेयर कंपनी वॉन वेलेक्‍स ने उत्तर प्रदेश में अपनी दो यूनिट स्थापित की है और ये कंपनिया चीन से कारोबार समेटकर यूपी के आगरा में दो यूनिट्स शुरू कर रही हैं। यहां पर काम शुरू हो गया है। इसे चीन के लिए बड़ी झटका माना जा रहा है और आने वाले दिनों और कई कंपनिया इस राह पर हैं। क्योंकि यूपी सरकार राज्य में उद्योग स्थापित करने वालों को कई तरह की राहत दे रही हैं।

जर्मनी की जूता बनाने वाली कंपनी वॉन वेलेक्‍स उत्‍तर प्रदेश के आगरा में जूते बनाने की दो यूनिट शुरू कर दी हैं। इन यूनिट में हर साल 50 लाख जोड़ी जूतों का प्रोडक्‍शन किया जाएगा और इसके कंपनी 300 करोड़ रुपये के निवेश कर रही है। कंपनी आगरा में तीन यूनिट स्थापित करेगी। इस चीन  के लिए बड़ा झटका माना ज रहा है। क्योंकि वॉन वेलेक्‍स ने चीन से अपना कारोबार समेटकर भारत में उत्‍तर प्रदेश के आगरा में अपनी दो जूता बनाने की यूनिट्स को स्थापित किया है। राज्य के अपर मुख्य सचिव (इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर एंड इंडस्‍ट्रीयल डेवलपमेंट) आलोक कुमार ने दोनों यूनिट्स का उद्घाटन किया है। इन यूनिट में दस हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलने की  उम्मीद की जा रही है और अब तक 2,000 लोगों को इन यूनिट्स में रोजगार मिल चुका है।

इसके साथ ही परोक्ष तौर से कारोबारी भी कंपनियों से जुड़े हुए हैं और उन्हें भी इससे लाभ मिल रहा है। राज्य सरकार राज्य में निवेश लाने के लिए कई तरह के प्रयास कर रही है और इसकी तहत इस कंपनी को यूपी में लगाया गया है।  दुनिया में मशहूर जूता बनाने वाली वॉन वेलेक्‍स उत्‍तर प्रदेश में तीन परियोजनाओं पर करीब 300 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना पर काम कर रही है। कंपनी ने आगरा के एक्सपोर्ट प्रमोशन इंडस्ट्रियल पार्क में भारत के इयाट्रिक इंडस्ट्रीज ग्रुप के साथ साझेदारी शुरू की है।  राज्य में कोरोना संकटकाल में कंपनियां का आना राज्य के लिए अच्छे संकेत माने जा रहे हैं।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम